30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटस्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले की बरसी पर लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे!

स्वर्ण मंदिर में भिंडरावाले की बरसी पर लगे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे!

सिमरनजीत सिंह मान की मौजूदगी में हुआ प्रदर्शन

Google News Follow

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर एक बार फिर उस समय चर्चा में आ गया जब खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। यह प्रदर्शन खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की 41वीं बरसी पर किया गया। 6 जून 1984 को ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले की मौत हुई थी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भिंडरावाले के समर्थक स्वर्ण मंदिर में एकत्र हुए और सिखों के लिए एक अलग राज्य ‘खालिस्तान’ की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जब शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेता और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान स्वर्ण मंदिर परिसर पहुंचे, तो भीड़ ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

ज्ञात हो कि ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 के बीच भारतीय सेना द्वारा चलाया गया एक सैन्य अभियान था। इसका उद्देश्य स्वर्ण मंदिर परिसर से भिंडरावाले और उसके सशस्त्र अनुयायियों को बाहर निकालना था, जिन्होंने परिसर को एक किले में तब्दील कर लिया था। यह ऑपरेशन उस समय की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा चलाया गया था और इसमें सैकड़ों लोगों की जानें गई थीं।

स्वर्ण मंदिर, जिसे सिखों का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है, में इस तरह के राजनीतिक और अलगाववादी नारों का लगना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालाँकि किसी बड़े टकराव या हिंसा की सूचना नहीं मिली है, लेकिन पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

सिमरनजीत सिंह मान पहले भी खालिस्तान के समर्थन में विवादास्पद बयान देते रहे हैं और उनकी पार्टी का रवैया भारत विरोधी विचारधारा को लेकर अक्सर आलोचना का कारण बनता है। आज की घटना से यह साफ है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के चार दशक बाद भी उसका प्रभाव और खालिस्तान आंदोलन की गूंज पंजाब में पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

चिन्नास्वामी भगदड़: आरसीबी और डीएनए के वे 4 अधिकारी कौन जिन्हें पुलिस ने पकड़ा?

परिवार से बात करने की अनुमति मांग रहा है तहव्वुर राणा, वकील ने कहा बिगड़ा है स्वास्थ्य !

स्टॅलिन सरकार की अदालत में लगी क्लास, TASMAC दुकान बंद करने का आदेश

मंच से दूर रहना संगठन को मजबूत करने की रणनीति: दिग्विजय सिंह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें