29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाटैमी और एमी का वनडे में प्रभावशाली प्रदर्शन मेरे लिए अहम :...

टैमी और एमी का वनडे में प्रभावशाली प्रदर्शन मेरे लिए अहम : एडवर्ड्स!

दोनों की बैटिंग देखना बहुत मजेदार है। पहले दो मैचों में उन्होंने ओपनिंग पार्टनर के तौर पर साथ खेला और 100 से ज़्यादा की साझेदारी की। वे बल्लेबाजी को आसान बना देती हैं। 

Google News Follow
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के दौरान टैमी ब्यूमोंट और एमी जोंस की मजबूत बल्लेबाजी साझेदारियों को देखना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में इंग्लैंड की जीत के साथ चार्लोट के कोचिंग कार्यकाल की यादगार और रोमांचक शुरुआत हुई है।

चार्लोट एडवर्ड्स ने कहा, “इंग्लैंड टीम के साथ वापस आना बेहद खास रहा है। बतौर कोच मेरे करियर की शानदार शुरुआत हुई है। इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निश्चित तौर पर बेहद प्रभावी रहा।”

एडवर्ड्स ने कहा, “मैं वास्तव में सभी नए खिलाड़ियों को देखती हूं जो टीम में आए हैं। सभी ने मिले अवसरों का लाभ उठाया है। टीम को आगे बढ़ाने के लिए वास्तव में हमें इसी की जरूरत भी है। मुझे यकीन है कि भारत के साथ होने वाली सीरीज और भी मजेदार होने वाली है।”

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो सीरीज में जीत ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में नेट सेवियर ब्रंट के पूर्णकालिक कार्यकाल की शानदार शुरुआत को भी चिह्नित किया। ब्रंट ने कहा, “यह सीरीज मजेदार रही।

मैंने सीखा है कि मेरी स्पीच बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं, उन पर सुधार की जरूरत है। लेकिन हां, मुझे लगता है कि अब तक सभी के साथ काम करके मुझे मजा आया है। (सोफिया) डंकले (टी20 में) जाहिर तौर पर शीर्ष पर वापस आ गई थी और उसके खेल से ऐसा नहीं लगा जैसा वह लंबे समय बाद खेल रही थी।”

उन्होंने कहा, “सोफिया पावरप्ले को अच्छे से संभालती है और बाकी बल्लेबाजों के लिए खेल आसान बना देती है। उसकी भूमिका टीम के लिए अहम है। वनडे में हमने टैमी और एमी की बल्लेबाजी को खूब देखा है।

दोनों की बैटिंग देखना बहुत मजेदार है। पहले दो मैचों में उन्होंने ओपनिंग पार्टनर के तौर पर साथ खेला और 100 से ज़्यादा की साझेदारी की। वे बल्लेबाजी को आसान बना देती हैं।”
यह भी पढ़ें-

देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान दे रहीं महिलाएं : निर्मला सीतारमण!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें