28 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देना चाहिए :...

चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देना चाहिए : डी राजा!

हाल ही में राहुल गांधी ने एक लेख में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है।

Google News Follow
कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर उठाए गए सवाल पर सीपीआई महासचिव डी. राजा भारत के चुनाव आयोग को एक संवैधानिक संस्था बताया। उन्होंने कहा कि इस नाते चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए और सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करना चाहिए।

उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ईवीएम, मतदान प्रणाली, खुद चुनाव आयोग और आदर्श आचार संहिता के कार्यान्वयन के तरीके की विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

हाल ही में राहुल गांधी ने एक लेख में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है।

बेंगलुरु भगदड़ पर सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा, “फिलहाल जांच चल रही है। इस बीच, कुछ अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। हमारी पार्टी का मानना ​​है कि जांच निष्पक्ष और स्वतंत्र होनी चाहिए।

भगदड़ के बाद हुए दुखद हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। किसी गुनहगार को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। कानून को अपना काम करना चाहिए और यह हर राज्य की निर्वाचित सरकारों के लिए एक सबक होना चाहिए।”

उन्‍होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए संसद का एक विशेष सत्र होना चाहिए। ऐसे कई प्रासंगिक प्रश्न हैं जिनका उत्तर सरकार देना चाहेगी और सरकार ने विशेष सत्र बुलाने से इनकार कर दिया है।

सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विदेशों में भेजा जिन्होंने कई देशों का दौरा किया और अब वे वापस आ गए हैं। सरकार दुनियाभर के देशों को सच्चाई बता रही है तो देश की संसद और लोगों को अंधेरे में क्‍यों रखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा पर उन्‍होंने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश है जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और वहां काम करते हैं और भारत और कनाडा के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध होने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान मुद्दों पर विचार-विमर्श करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

टैमी और एमी का वनडे में प्रभावशाली प्रदर्शन मेरे लिए अहम : एडवर्ड्स!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें