30 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियामां सावित्री देवी को योगी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई!

मां सावित्री देवी को योगी ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई!

मुख्यमंत्री योगी अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां सावित्री देवी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मां की छाया, आश्रय, सुरक्षा और प्यार से बढ़कर कुछ नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी अपनी मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में अपनी मां के पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उन्होंने तस्वीर पर माला चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गहरे दुख में डूबे सीएम योगी की आंखें तब भर आईं, जब वे आखिरी बार अपनी मां के सामने खड़े थे। मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥” इसका अर्थ है- “माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई आश्रय नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं।”

इसके बाद, उनकी पार्थिव देह को पंचूर से हरिद्वार ले जाया गया, जहां चंडीघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में भाजपा के कई नेताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है।

इस बीच, उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी को एक असाधारण महिला बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई।

महेंद्र भट्ट ने कहा, “योगी जी ने कभी भी अपने परिवार को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों पर हावी नहीं होने दिया। वे हमेशा अपने गांव के बच्चों की चिंता करते रहे हैं। मैं उनकी माता जी को एक बहुत ही असाधारण महिला मानता हूं, जिन्होंने हमेशा अपने बच्चों को सही दिशा दिखाई। यह सौभाग्य की बात है कि किसी मां का बेटा बड़ा होकर संत बनता है।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें