28.1 C
Mumbai
Wednesday, July 22, 2026
होमदेश दुनियाचीन-म्यांमार राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर नेताओं ने बधाई संदेश भेजे​!

चीन-म्यांमार राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर नेताओं ने बधाई संदेश भेजे​!

दोनों पक्ष शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों और बांडुंग भावना को कायम रखते हैं, जिनकी वे संयुक्त रूप से वकालत करते हैं। 

Google News Follow

Related

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और म्यांमार के नेता मिन आंग ह्लाइंग ने 8 जून को चीन और म्यांमार के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे।

शी जिनपिंग ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से अब तक के 75 वर्षों में चीन और म्यांमार के बीच मैत्री और मजबूत हो रही है। दोनों पक्ष शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पांच सिद्धांतों और बांडुंग भावना को कायम रखते हैं, जिनकी वे संयुक्त रूप से वकालत करते हैं।
दोनों पक्षों ने अच्छे पड़ोसी की मित्रता कायम रखी है, आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा किया है, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन किया है, जिससे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का उदाहरण स्थापित किया गया है।

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन म्यांमार के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और म्यांमार के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बेल्ट एंड रोड पहल के संयुक्त निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल और वैश्विक सभ्यता पहल को संयुक्त रूप से लागू करने को तैयार है, ताकि चीन-म्यांमार साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाया जा सके और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।

मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 2020 में म्यांमार की ऐतिहासिक यात्रा ने म्यांमार और चीन के लिए साझा भविष्य समुदाय के निर्माण में एक नया अध्याय शुरू किया है।

उन्होंने म्यांमार की शांति, स्थिरता, राष्ट्रीय सुलह और आर्थिक विकास में चीन के दृढ़ समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। वे विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में तेजी लाने तथा अधिक मजबूत, अधिक लचीली और आपसी लाभ वाले साझेदारी बनाने की आशा करते हैं।

इस अवसर पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और मिन आंग ह्लाइंग ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भी भेजा।

यह भी पढ़ें-

चुनाव आयोग को सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देना चाहिए : डी राजा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,008फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें