32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियानकवी-शहनवाज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हर वक्त जासूसी दिखाई देगी!

नकवी-शहनवाज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- हर वक्त जासूसी दिखाई देगी!

आज से 12 वर्ष पहले जब यूपीए सरकार थी तो अपने ही गृह और वित्त मंत्री की जासूसी करा रहे थे और जब पकड़े गए तो कहने लगे कि चिंगम चपका हुआ था।  

Google News Follow

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के आरोप समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोप पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “जो पार्टी और परिवार जासूसी का जेम्स बॉन्ड रहा हो, उसको हर वक्त जासूसी ही दिखाई देगी।

आज से 12 वर्ष पहले जब यूपीए सरकार थी तो अपने ही गृह और वित्त मंत्री की जासूसी करा रहे थे और जब पकड़े गए तो कहने लगे कि चिंगम चपका हुआ था। इनका जो न्यू सेंस और नॉन सेंस हर दिन है, यह डींगबाजी का डेली डोज लेकर घूमते हैं और अपनी ही चतुराई के चक्रव्यूह में फंसते जाते जाते हैं।”

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “पहले उनको तय कर लेना चाहिए। उनका 12 घंटे में एक मुद्दा चलेगा और 13वें घंटे में एक और मुद्दा लेकर आ जाते हैं। उनको खुद पता नहीं होगा कि इन 12 वर्षों में हर दिन कितना न्यू सेंस और नॉन सेंस किया। इन लोगों को समझना चाहिए कि ऐसे न्यू सेंस और नॉन सेंस के जरिए वे अपना भला नहीं कर रहे हैं बल्कि वे अपना और बंटाधार कर रहे हैं।”

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “कांग्रेस की स्थिति को समझना होगा। कांग्रेस के नेताओं से अपनी पार्टी संभल नहीं रही है और पूरे देश को संभालने का ठेका लेकर घूम रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि घर को आग लगी है घर के चिराग से।”

झारखंड में आदिवासी किशोरी से कांग्रेस विधायक पर दुष्कर्म के आरोप पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “विपक्ष का हमेशा से सेलेक्टिव रवैया रहा है। विपक्ष अगर किसी मामले का विरोध भी करता है तो संभलकर करता है कि कहीं विरोध उल्टा तो नहीं पड़ा रहा है। इस मामले में भी कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है।”

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी को अनर्गल आरोप लगाने की आदत हो गई है। कहीं किसी आंदोलन में कांग्रेस नहीं है बल्कि केवल बयानों में कांग्रेस है। अब उन्होंने एक नया मुद्दा चुन लिया है कि उनके फोन की टैपिंग की जा रही है। ऐसा करने में किसी को भी रुचि नहीं है। ज्यादा गलतफहमी पालना उनके लिए ठीक नहीं है।”

चंद्रशेखर और ओवैसी की पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर शहनवाज हुसैन ने कहा, “चाहे सपा हो या फिर एआईएमआईएम, दोनों की नजर एक ही वोट बैंक पर है। दोनों पार्टियों की आपस की लड़ाई है।

दोनों पार्टियों में इस बात को लेकर संघर्ष है कि कौन ज्यादा मुस्लिम वोट लेता है। उनको मालूम है कि 80 प्रतिशत जनता भाजपा के साथ है। भारी बहुमत से भाजपा की जीत होने वाली है। वे लोग अपने वोट बैंक के लिए आपस में बयान बाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें