26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाअंडमान सागर में चक्रवात का खतरा, तूफान बना तो नाम होगा 'अकवान'!

अंडमान सागर में चक्रवात का खतरा, तूफान बना तो नाम होगा ‘अकवान’!

ISRO ने कैद की बादलों की हलचल

Google News Follow

इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। अगले 48 घंटे में पता चलेगा कि यह सिस्टम मजबूत होकर आगे बढ़ता है या नहीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यदि यह और मजबूत होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है।

इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। इसके असर से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है और सुबह धुंध छाने लगी है। राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। उत्तराखंड के 5 जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 18 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

‘राहुल गांधी दिमाग की जांच कराएं’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें