29 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव से पहले हार की भूमिका बांध रहे राहुल गांधी :...

बिहार चुनाव से पहले हार की भूमिका बांध रहे राहुल गांधी : संजय सरावगी!

भाजपा नेता संजय सरावगी ने कहा, "संवैधानिक संस्था पर आवाज उठाना विपक्ष की आदत है। चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर सवाल उठाना उनकी आदत है। 

Google News Follow

Related

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में मैच फिक्सिंग के आरोप और चुनाव आयोग पर उठाए गए सवालों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हमलावर हैं। बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सांसद बिहार चुनाव में हार से पहले भूमिका बांधने में लगे हुए हैं।

भाजपा नेता संजय सरावगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “संवैधानिक संस्था पर आवाज उठाना विपक्ष की आदत है। चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर सवाल उठाना उनकी आदत है।

लेकिन जहां पर उनकी सरकार बनती है, तब क्या होता है। वहां पर ईवीएम और चुनाव आयोग भी ठीक रहता है। जहां से उनके सांसद या विधायक जीतकर आते हैं, उस पर क्या कहना है? वह आदतन संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाते हैं।”

उन्होंने कहा, “वे लोग (विपक्षी नेता) अभी से उंगली उठाने लगे हैं, क्योंकि आगामी बिहार चुनाव वे हारने वाले हैं। सभी लोग बुरी तरह से परास्त होने वाले हैं, इसलिए चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर वे अभी से भूमिका तैयार कर रहे हैं। जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने आकाश से पाताल तक लोगों को लूटने का काम किया।”

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “उन्होंने प्रदेशवासियों को खूब लूटने का काम किया है। जब राज्य में थे तो राज्य में और जब केंद्र में थे तो केंद्र को लूटने का काम किया।

लेकिन देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का शासन है और उन लोगों की दाल नहीं गलने वाली है। बिहार चुनाव में विपक्ष की हालत खराब होने वाली है, इसलिए अभी से भूमिका बांधने में लगे हुए हैं।”

उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक हिंदी और एक अंग्रेजी दैनिक में राहुल गांधी का आर्टिकल छपा था, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मैच फिक्सिंग की बात दोहराई। उनके इस आर्टिकल के बाद सियासत तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें-

मोदी सरकार के 11 साल, श्री श्री रविशंकर बोले- कश्मीर तक पहुँची ट्रेन​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,300फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें