31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियासेना प्रमुख ने अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर शुरू किया सामुदायिक रेडियो...

सेना प्रमुख ने अग्रिम चौकियों का निरीक्षण कर शुरू किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन!

सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें देश की सीमाओं की रक्षा में निरंतर सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

Google News Follow

भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इससे पहले यहां उन्होंने दिन की शुरुआत बाबा केदारनाथ के दर्शन से की। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वह सेना की अग्रिम चौकियों पर पहुंचे।

सेना प्रमुख ने यहां तैनात सैनिकों से मुलाकात की और उनकी परिचालन व प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें देश की सीमाओं की रक्षा में निरंतर सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बलों को उच्चतम स्तर की तैयारी और सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके साथ ही सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ज्योतिर्मठ में उत्तराखंड के पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन ‘आईबेक्स तराना 88.4 एफएम’ का उद्घाटन किया। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थानीय जनता के लिए संवाद, ज्ञान साझा करने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

रेडियो स्टेशन पर शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, रोजगार, मनोरंजन, पर्यटन, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और पारंपरिक कलाओं से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। यह पहल स्थानीय समुदाय को जोड़ने, युवाओं की आवाज बुलंद करने और जन-जन को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रेडियो स्टेशन पर अपने उद्घाटन पॉडकास्ट में सेना प्रमुख ने कहा, “यह सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं है, बल्कि युवाओं की आवाज को बुलंद करने का एक माध्यम है। यह समुदाय को एकजुट करेगा, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देगा और लोगों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ेगा।”

इस अवसर पर सेना प्रमुख ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट पूर्व सैनिकों को वेटरंस अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान समाज में पूर्व सैनिकों की प्रेरणादायक भूमिका को मान्यता प्रदान करता है।

गौरतलब है कि 8 जून की सुबह सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पहुंचे थे। जनरल द्विवेदी ने यहां मंदिर में बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। इससे पहले मंदिर परिसर में पहुंचने पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के विशिष्ट पुरोहितों ने भेंट की।

इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष का स्वागत किया। सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी अपने परिवार संग बाबा केदार के दर्शनों के लिए मंदिर में पहुंचे थे। जनरल द्विवेदी ने करीब आधे घंटे का समय यहां ईश्वर की आराधना में बिताया। पूजा-अर्चना के उपरांत वे यहां मंदिर परिसर के बाहर कुछ देर तक रुके। उन्होंने यहां मंदिर से जुड़े लोगों से मुलाकात व बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी के सवाल पर चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए: प्रशांत किशोर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें