29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामा​ दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट की आग में तीन लोगों की...

​ दिल्ली के द्वारका में अपार्टमेंट की आग में तीन लोगों की मौत!

दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Google News Follow
राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चे और उनके पिता की मौत हो गई। बच्चे बालकनी से नीचे कूद गए थे।​ द्वारका में एक अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग लग गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। दमकल विभाग ने भीषण आग पर काबू पाया।
​हादसे के दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई है। ये हादसा द्वारका सेक्टर 13, सबद सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास बिल्डिंग में हुआ। जहां हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ​दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल) खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव उम्र 35 साल भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वह फ्लेक्स​ बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे।

यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। सोसाइटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है और बिजली और पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए डीडीए तथा एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश तथा आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं।

​यह भी पढ़ें-

केरल में भारत माता पोस्टर पर विवाद, राज्यपाल ने किया पुष्प अर्पण​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें