30 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रीय मुद्दों पर 'जन मन सर्वेक्षण' में जबरदस्त भागीदारी, यूपी सबसे आगे!

राष्ट्रीय मुद्दों पर ‘जन मन सर्वेक्षण’ में जबरदस्त भागीदारी, यूपी सबसे आगे!

यह ऑनलाइन सर्वे यह सुनिश्चित करता है कि देश के हर कोने से लोगों की आवाज सुनी जाए और आने वाली नीतियों में उनकी राय को महत्व मिले।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सेवा में 11 साल पूरे होने के अवसर पर, ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ (नमो ऐप) ने एक खास सर्वे शुरू किया गया है जिसका नाम है – जन मन सर्वेक्षण। यह सर्वे शुरू होते ही पूरे देश से लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है। सिर्फ एक दिन में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

यह अनूठा सर्वेक्षण लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ के माध्यम से ‘जन मन सर्वेक्षण’ की घोषणा की है। यह लोगों को सरकार के साथ सीधे अपनी प्रतिक्रिया और राय साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

यह ऑनलाइन सर्वे यह सुनिश्चित करता है कि देश के हर कोने से लोगों की आवाज सुनी जाए और आने वाली नीतियों में उनकी राय को महत्व मिले।

‘जन मन सर्वेक्षण’ में भाग लेना बहुत आसान है। यह नमो ऐप पर पोस्ट किया गया है। यह सर्वे भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय सुरक्षा और शासन से लेकर सांस्कृतिक गौरव और युवा विकास तक कई विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है।

लॉन्च के बाद से 26 घंटों में 500,000 से अधिक प्रतिक्रियाओं के साथ, यह सर्वेक्षण जनता के साथ सीधे और सार्थक तरीके से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभरा है। इसके अलावा, ऐप में एक दूसरा बैनर भी है जो पिछले 11 सालों में सरकार की उपलब्धियों को दिखाता है। वहां से भी सर्वे तक पहुंचा जा सकता है।

इस सर्वे में पूरे देश से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। अब तक सबसे ज़्यादा जवाब उत्तर प्रदेश से आए हैं। खास बात यह है कि 77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो यह दिखाता है कि लोग इसमें कितनी रुचि ले रहे हैं और देश के भविष्य में अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रतिक्रिया संख्या के अनुसार टॉप प्रदर्शन करने वाले राज्य और निर्वाचन क्षेत्र इस प्रकार रहे हैं|

1. उत्तर प्रदेश – 1,41,150 प्रतिक्रियाएं
2. महाराष्ट्र – 65,775 प्रतिक्रियाएं
3. तमिलनाडु – 62,580 प्रतिक्रियाएं
4. गुजरात – 43,590 प्रतिक्रियाएं
5. हरियाणा – 29,985 प्रतिक्रियाएं

 
यह भी पढ़ें-

शेयर बाजार सपाट बंद, आईटी में हुई खरीदारी! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें