28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाराजस्थान: नदी में नहाने गए 11 युवक डूबे, सात की मौत, सीएम...

राजस्थान: नदी में नहाने गए 11 युवक डूबे, सात की मौत, सीएम भजनलाल ने जताया दुख!

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Google News Follow
राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बनास नदी में नहाने गए सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है। बता दें यह घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास की बताई जा रही है। 11 युवक बनास नदी में नहाने गए थे, तभी वे नदी की गहराई में पहुंच गए और अचानक सभी डूब गए।
युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि करते हुए बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। राहत और रेस्क्यू जारी है। सभी मृतक जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद सआदत अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रिजेंद्र सिंह भाटी भी मौके पर मौजूद हैं। तीन युवक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस बीच, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को त्वरित रूप से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।”
यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु मामला: कर्नाटक HC ने सीलबंद लिफाफे में जवाब दाखिल करने का दिया आदेश!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें