28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाथरूर ने किया राहुल का समर्थन, दोनों देशों को शांति का अधिकार!

थरूर ने किया राहुल का समर्थन, दोनों देशों को शांति का अधिकार!

राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणियां की थीं।

Google News Follow

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इजरायल संबंधी बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिलिस्तीन के लिए अलग देश की मांग और इजरायल के शांतिपूर्वक रहने के अधिकार, दोनों का समर्थन करती है।

यह बयान केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की ओर से राहुल गांधी की आलोचना किए जाने के बाद आया है। विजयन ने भारत के इजरायल के साथ रणनीतिक संबंधों और उस देश से रक्षा खरीद जारी रखने का समर्थन करने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणियां की थीं।

आईएएनएस से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, “राहुल गांधी का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। उनका कहना है कि 7 अक्टूबर का हमला पूरी तरह निंदनीय था। इस हमले में निर्दोष नागरिकों की जान गई और कई लोग घायल हुए। लेकिन इसी तरह गाजा में इजरायल की अनुपातहीन जवाबी कार्रवाई में भी बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। इससे लोगों के घर और आजीविका प्रभावित हुई है।”

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि गाजा संघर्ष को देखते हुए राहुल गांधी ने इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

थरूर ने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा है, उसमें मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता। उन्होंने अपनी बात बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। मुझे नहीं लगता कि भारत का रुख इससे बहुत अलग हो सकता है। हम फिलिस्तीनियों के अपने देश और सम्मानजनक आजीविका के अधिकार के साथ खड़े हैं।

साथ ही, हम इजरायल के शांति और सुरक्षा के साथ रहने के अधिकार का भी समर्थन करते हैं।” हालांकि, शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि किसी भी पक्ष को दूसरे पक्ष के नागरिकों की हत्या करने का अधिकार मिल जाता है।

इससे पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था।

विजयन ने कहा था कि यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में राहुल गांधी की टिप्पणियां फिलिस्तीन के मुद्दे पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये को उजागर करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजा में हजारों निर्दोष बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बीच राहुल गांधी इजरायल के साथ मजबूत संबंधों और उससे हथियारों की खरीद का समर्थन कर रहे हैं।

विजयन ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश का बचाव नहीं किया जा सकता। उनके मुताबिक, राहुल गांधी का यह रुख जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति की विरासत के भी विपरीत है, जो साम्राज्यवाद के विरोध और फिलिस्तीन के संघर्ष के समर्थन पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि जब मानवता दांव पर हो, तब संतुलन बनाने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें