32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाआधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव...

आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव है : राजनाथ सिंह!

उन्होंने कहा कि हमने 'प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना' शुरू की, ताकि युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिल सके।

Google News Follow
यह भारत के युवाओं और वैज्ञानिकों के कारण ही संभव हुआ है कि भारत स्पेस में सैटेलाइट डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। हमने ‘मेक इन इंडिया’ प्रोग्राम की शुरुआत की ताकि हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। रविवार को यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि हमने ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ शुरू की, ताकि युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का अनुभव मिल सके। हमने ‘अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन’ की स्थापना की, ताकि हमारे देश के युवा रिसर्च कर सकें। रक्षामंत्री रविवार को बाबू बनारसीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।

यहां उन्होंने छात्रों से कहा कि आधुनिक होना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, दोनों एक साथ संभव हैं। आधुनिकता के आवेग के बीच परंपराओं की जड़ें ही हमें जमीन से जुड़ा रखती हैं। जब हम अपनी जड़ों की ओर लौटते हैं, तो हमें केवल अपनी पहचान ही नहीं मिलती, बल्कि ज्ञान भी मिलता है। इससे हमारे मन में जिज्ञासा बढ़ती है और नई खोजों के लिए प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने छात्रों से कहा, ”आज आप सभी विद्यार्थी अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर हैं। आपके हाथों में डिग्री है। आपके सामने संभावनाओं से भरा एक नया संसार है। लेकिन आपके लक्ष्य, सपने और आकांक्षाएँ सिर्फ आपके नहीं हैं। ये हमारे सामूहिक लक्ष्य और सपने हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए अवसर और इकोसिस्टम तैयार करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार कर रही है।”

रक्षामंत्री ने कहा कि मेहनत और लगन से जो चाहें, वह हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “याद रखिएगा, आपकी परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि आपके प्रयास आपका भविष्य तय करते हैं। अपने लिए नए रास्ते बनाने से मत डरिए। उन रास्तों पर अकेले चलने से भी मत घबराइए। आपकी डिग्री आपकी पहचान नहीं है। अपनी रुचि और अपनी क्षमता को पहचानिए और उसी के अनुसार अपनी पहचान बनाइए।”

राजनाथ सिंह ने छात्रों को बताया कि जब आप नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे, तो आपकी डिग्री आपको पहला अवसर दिलाएगी। उसके बाद आपकी पहचान आपके कौशल, आपकी सीखने की क्षमता, आपकी प्रोफेशनल नॉलेज और योग्यता से बनेगी। आपमें योग्यता होगी, तभी आपमें आत्मविश्वास आएगा। जब आप आत्मविश्वासी होंगे, तभी आप सभी चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें