32 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाअग्निवीर योजना पर कांग्रेस-अखिलेश साथ, सत्ता में आते ही करेंगे खत्म दावा! 

अग्निवीर योजना पर कांग्रेस-अखिलेश साथ, सत्ता में आते ही करेंगे खत्म दावा! 

कई युवा किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी या निजी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड बनकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं को आने वाले समय में पूरी तरह निरस्त किया जाएगा।

Google News Follow
अग्निवीर योजना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस ने पूरी सहमति जताई है। अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर सपा को सत्ता में आने का मौका मिला, तो वे अग्निवीर जैसी व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि वे अखिलेश यादव के बयान से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन एकमत है। राहुल गांधी ने अग्निवीरों की समस्या को सबसे पहले उठाया था और तब से गठबंधन लगातार इस योजना का विरोध कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी संविदा आधारित व्यवस्था से भारतीय सेना नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का आदर,मान-सम्मान और व्यावसायिक दक्षता दुनिया में अद्वितीय है। ऐसे में सेना को ठेके पर चलाने की सोच ही गलत है।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को केवल छह साल के लिए भर्ती किया जाता है। एक युवा 17 साल की उम्र में सेना में जाता है और 23 साल की उम्र में वापस आ जाता है। इसके बाद उसके भविष्य का कोई भरोसा नहीं रहता।

कई युवा किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी या निजी सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड बनकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं को आने वाले समय में पूरी तरह निरस्त किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सेना की मांग के अनुसार ही नियमित सेना व्यवस्था बहाल की जाएगी, जैसी पहले थी। उन्होंने कहा कि जिस सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे और ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को धूल चटाई थी, उसका मनोबल ऐसी योजनाओं से कमजोर होता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया। अगर ऐसा नहीं होता, तो पाक अधिकृत कश्मीर आज भारत के हिस्से में होता।

वहीं, दिल्ली में कांग्रेस नेता उदित राज ने भी अखिलेश यादव के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अग्निवीर उत्तर प्रदेश से हैं। अभी तक केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही सेना में स्थायी रूप से रखा गया है।

75 प्रतिशत अग्निवीरों के भविष्य पर अभी भी तलवार लटकी हुई है। उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जो स्टैंड है, वही कांग्रेस का स्टैंड है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों इस मुद्दे पर एक साथ हैं।
 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें