24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाUP: कौन था कुख्यात बदमाश मुकीम काला,कैराना से क्या था संबंध?

UP: कौन था कुख्यात बदमाश मुकीम काला,कैराना से क्या था संबंध?

Google News Follow

शामली। चित्रकूट जेल में शुक्रवार को सुबह बदमाशों की गैंगवार में मारा गया कुख्यात बदमाश मुकीम काला शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के ग्राम जहानपुरा का निवासी था। मुकीम काला पर जिले में हत्या, रंगदारी, लूटपाट आदि के 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।बता दें कि 2016 में तत्कालीन विधायक हुकुम सिंह ने कैराना से एक समुदाय के पलायन का मुद्दा उठाया था।बताया जा रहा है पलायन की वजह मुकीम काला गिरोह के बदमाशों द्वारा की गई आपराधिक घटनाएं थीं। मुकीम कला पर करीब सवा दो लाख का इनाम था।

उसे एसटीएफ ने 20 अक्टूबर 2015 में गिरफ्तार था। उस समय काला के निशानदेही पर एक मकान से एके-47 और लगभग 100 कारतूस बरामद किए गए थे।इसके अलावा मुकीम काला ने सिपाही राहुल ढाका की हत्या में भी सहयोगी रहा है। उस पर एक आभूषण के शोरूम में डकैती करने का भी आरोप था। जानकारी के अनुसार 2015 से जेल में बंद मुकीम काला का गैंग कैराना में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।एक व्यापारी से रंगदारी के लिए हत्या कर दी गई। मुकीम काला के गिरोह की वारदातों को उजागर कर भाजपा के तत्कालीन विधायक बाबू हुकुम सिंह ने 2016 में पलायन का मुद्दा उठाया था जो पूरे देश में सुर्खियां बना था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें