30.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाहम सभी उत्साहित, इंट्रा-स्क्वाड मैच का लुत्फ उठा रहे हैं: प्रसिद्ध कृष्णा!

हम सभी उत्साहित, इंट्रा-स्क्वाड मैच का लुत्फ उठा रहे हैं: प्रसिद्ध कृष्णा!

इंग्लैंड में पूरी भारतीय टीम के पहुंचने के बाद, यह पहली बार है कि दौरा करने वाली टीम को जारी चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच में एक साथ खेलने का मौका मिला।

Google News Follow
भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंट्रा-स्क्वाड मैच के पहले दिन को खिलाड़ियों के लिए एक शानदार अनुभव बताया है। भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, जिससे पहले खिलाड़ियों को तैयारियां परखने का मौका मिला है।

इंग्लैंड में पूरी भारतीय टीम के पहुंचने के बाद, यह पहली बार है कि दौरा करने वाली टीम को जारी चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच में एक साथ खेलने का मौका मिला। इससे पहले करुण नायर, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर और केएल राहुल सहित भारतीय टीम के सदस्यों ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया था।

प्रसिद्ध कृष्णा ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, “हम सभी के लिए इस गेम में समय बिताना बहुत जरूरी है, क्योंकि उनमें से कुछ ‘ए’ गेम से आ रहे हैं। मैदान पर समय बिताना सच में जरूरी है। यह एक अच्छी, बढ़िया, सख्त पिच लग रही है। गेंदबाज पूरे गेम में बने रहे, कुछ बहुत अच्छे स्पैल देखने को मिले। बल्लेबाजों ने भी अपना खेल दिखाया। जब आप एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे होते हैं, तो यह हमेशा अच्छा होता है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी उत्साहित हैं, जो हो रहा है उसका आनंद ले रहे हैं। हम सभी काफी समय बाद एक साथ मिल रहे हैं, अलग-अलग टीमों की यादें और क्रिकेट के अनुभव साझा कर रहे हैं। हम बस माहौल को हल्का रखने की कोशिश कर रहे हैं।”

29 वर्षीय तेज गेंदबाज को लगता है कि रेड-बॉल फॉर्मेट में सफलता के लिए लंबे समय तक फोकस करना जरूरी है। इसे हासिल करने के लिए टीम को मिलकर काम करने की जरूरत है। यह सुनिश्चित करना होगा कि जब आपका मौका आए, तो आप फोकस करें।

लेकिन आप वास्तव में लंबे समय तक फोकस नहीं कर सकते, खासतौर पर जब आप बाहर बैठे हों, इसलिए आप सुनिश्चित करते हैं कि थोड़ा मजा लें।”

उन्होंने आगे कहा, “जब आप जानते हैं, तो आप स्थिति को समझ सकते हैं। आप सुनिश्चित करते हैं कि खास मौकों पर में अपनी टीम का सपोर्ट करें, क्योंकि खेल में कुछ भी हो सकता है। यही क्रिकेट की खूबसूरती है।” इंट्रा-स्क्वाड मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दोनों ने अर्धशतक जड़े।

 
यह भी पढ़ें-

भारत ने 11 साल में बड़े बदलाव देखे हैं : रविशंकर प्रसाद!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें