30.5 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाभारत ने 11 साल में बड़े बदलाव देखे हैं : रविशंकर प्रसाद!

भारत ने 11 साल में बड़े बदलाव देखे हैं : रविशंकर प्रसाद!

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज का भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही दुश्मन को मात देने में सक्षम है तथा विश्व पटल पर अलग पहचान बनाने में सफल साबित हुआ है। 

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में बुद्धिजीवियों तथा पेशेवर लोगों के साथ संवाद किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी तथा व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए।

इस संगोष्ठी में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना के लोगों के वोट से संसद का सदस्य होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुझे भेजकर देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी विदेश यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान एक साथ स्वतंत्र हुए थे, लेकिन पाकिस्तान में नेताओं की नहीं, वहां की सेना प्रमुख और जनरलों की चलती है।

उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले का कारण कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही घाटी में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे थे, जिससे पड़ोस की परेशानी बढ़ रही थी।” उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों ने पहलगाम में हुए हमले का जबरदस्त विरोध किया है। विदेश की भूमि पर भारतीयों ने तिरंगा लेकर पहलगाम हमले का विरोध किया।

रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि 2014 के बाद भारत में बड़े बदलाव हुए हैं। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द ही तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था हो जाएगा। मोबाइल बनाने में भारत का स्थान दूसरा है। पूरे विश्व का 51 प्रतिशत डिजिटल पेमेंट भारत में होता है। स्पेस टेक्नोलॉजी से लेकर मोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं।

दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति ने भारत को नई पहचान दिलाई है। आज वैश्विक स्तर पर भारत अग्रणी भूमिका में है। कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज का भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही दुश्मन को मात देने में सक्षम है तथा विश्व पटल पर अलग पहचान बनाने में सफल साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें-

यूपी भर्ती परीक्षा में नकल माफिया फेल, योगी सरकार का चक्रव्यूह कायम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें