28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापरमाणु शक्ति में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, SIPRI रिपोर्ट में...

परमाणु शक्ति में भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, SIPRI रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दुनिया में कुल 12,241 परमाणु वॉरहेड हैं।

Google News Follow

भारत ने परमाणु हथियारों की संख्या में अब पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। प्रतिष्ठित शोध संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास अब कुल 180 परमाणु वॉरहेड हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 ही रह गए हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2025 के लिए SIPRI की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2024 में जहां 172 परमाणु वॉरहेड रखे थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़ाकर 180 कर दी गई। ये सभी वॉरहेड “स्टॉकपाइल” यानी परिचालन उपयोग के लिए तैयार स्थिति में हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की परमाणु संख्या में कोई बदलाव नहीं आया और वह 170 पर स्थिर है।

SIPRI ने बताया कि भारत अब अपने परमाणु हथियारों की तैनाती को जमीन, समुद्र और वायु – तीनों माध्यमों में फैलाकर एक मजबूत “सेकंड स्ट्राइक कैपेबिलिटी” विकसित कर रहा है, जो पाकिस्तान की तुलना में अधिक विश्वसनीय और संतुलित है। भारत अब ऐसे कैनिस्टराइज्ड मिसाइलों पर काम कर रहा है जो शांति काल में भी हथियारों के साथ तैयार रह सकती हैं और एक साथ कई वॉरहेड ले जा सकती हैं।

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी नरसंहार (26 लोगों की हत्या) के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार परमाणु धमकियां दी जा रही थीं।

लेकिन चार दिन चले इस संघर्ष के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई प्रमुख एयरबेस पर हमले किए, जिन्हें खुद पाकिस्तान ने बाद में स्वीकारा। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राष्ट्र के पहले संबोधन में कड़े शब्दों में कहा,”परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में चल रहे आतंकी ढांचे को भारत निशाना बनाएगा। भारत अब किसी भी परमाणु धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में कुल 12,241 परमाणु वॉरहेड हैं, जिनमें से 9,614 स्टॉकपाइल में हैं और 3,912 तैनात किए जा चुके हैं। इनमें से 90% अमेरिका और रूस के पास हैं।

हालांकि चीन भी तेजी से अपनी परमाणु क्षमता बढ़ा रहा है और 600 वॉरहेड तक पहुंच गया है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया कि भारत इस क्षेत्र में धीमी, संतुलित और सतर्क नीति अपना रहा है, जो उसके ‘नो फर्स्ट यूज़’ (पहले इस्तेमाल न करना) की घोषित नीति के अनुरूप है।

भारत की यह बढ़त न केवल उसकी सुरक्षा नीति की परिपक्वता दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि अब वह परमाणु संतुलन के क्षेत्र में पाकिस्तान से एक कदम आगे निकल चुका है। आने वाले समय में भारत की रणनीतिक बढ़त और तकनीकी मजबूती इस क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को और अधिक स्थिरता प्रदान कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

इजरायल को टीवी से दे रही थी चेतावनी, इजरायली ने चलती खबर में कर दी बमबारी !

“तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जंगलराज की राजनीति करते हैं”

ईरान को फिर सैन्य झटका: ईरान के नये सेना प्रमुख अली शादमानी इजरायली हमले में ढेर

कोझिकोड सेक्स रैकेट में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें