28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामाबंगाल के राम मंदिर में तोड़फोड़, खून जैसा पदार्थ मिला!

बंगाल के राम मंदिर में तोड़फोड़, खून जैसा पदार्थ मिला!

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या वजह थी। जांच के तहत घटनास्थल से मिले पदार्थ का नमूना लेकर उसकी पहचान की जाएगी।

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के लाभपुर स्थित चौहट्टा में एक राम मंदिर में भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर खून जैसा पदार्थ भी मिला है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बीरभूम के पुलिस अधीक्षक समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर में मिले खून जैसे पदार्थ की वास्तविक प्रकृति का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या वजह थी। जांच के तहत घटनास्थल से मिले पदार्थ का नमूना लेकर उसकी पहचान की जाएगी।

धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। हालांकि, अब तक घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

एक स्थानीय निवासी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह बेहद दुखद है। मंदिर परिसर के अंदर भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है।”

पुलिस ने कहा, “एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसे सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें-

सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचे सेना प्रमुख, माणा व जोशीमठ में परखीं सैन्य तैयारियां!

राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में बुधवार को 22 जिलों में मतदान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें