24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामागाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर पिता का आरोप!

गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर पिता का आरोप!

डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी मोंटी ने एफआईआर प्रक्रिया के दौरान पुलिस स्टेशन के पास रवि शर्मा को गोली मार दी। रवि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कार निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद व्यक्ति को गोली मार दी गई। मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाने का है। बुधवार रात 10 बजे रवि शर्मा (35 वर्षीय) नाम का शख्स कार निकाल रहा था, तभी रवि का अजय और मोंटी से कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी रवि शर्मा के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद रवि अपने भाई के साथ मारपीट की शिकायत करने मुरादनगर थाने पहुंचा। इसी दौरान थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने रवि शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। इसके बाद तुरंत रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि गाजियाबाद के मिल्क रावली गांव में फायरिंग की घटना की जानकारी मिली थी। पता चला है कि रवि शर्मा नाम का शख्स अपने परिवार के सदस्यों के साथ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा था।

इसी बीच आरोपी मोंटी ने एफआईआर प्रक्रिया के दौरान पुलिस स्टेशन के पास रवि शर्मा को गोली मार दी। रवि ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मोंटी और अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

मृतक के पिता रविंद्र शर्मा ने बताया कि रवि की अजय और मोंटी के साथ कहासुनी हुई थी। इस मामले को लेकर हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तभी अजय और मोंटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस स्टेशन के पास ही फायरिंग कर दी। इस घटना में रवि को गोली लग गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय करीब चार पुलिसकर्मी थाने के बाहर खड़े थे और उन्होंने कुछ नहीं किया, वे सिर्फ वीडियो बनाते रहे। मैं सीएम योगी से मांग करता हूं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें-

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेली सेवाओं पर अनिश्चितता जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें