27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामाबोकारो में आभूषण शोरूम में लूट के गहने बिहार से बरामद, छह...

बोकारो में आभूषण शोरूम में लूट के गहने बिहार से बरामद, छह गिरफ्तार!

बिहार एसटीएफ को जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। 

Google News Follow
झारखंड के बोकारो जिले के चास में एक आभूषण शोरूम में लूट की घटना में शामिल लुटेरों को पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस का दावा है कि उनके पास से लूट के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एसटीएफ की विशेष टीम ने पुलिस के सहयोग से 23 जून को चास के आस्था ज्वेलर्स में हुए लगभग पांच करोड़ रुपये की लूट की घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनमें चार लोगों की गिरफ्तारी पटना के आलमगंज इलाके से की गई है जबकि दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी मोतिहारी से की गई।

गिरफ्तार लोगों की पहचान राहुल पटेल उर्फ डायमंड (पटना सिटी), रौशन सिंह (कुमारबाग, बेतिया), नितेश कुमार (वैशाली), आदित्य राज (केसरिया, मोतिहारी), प्रिंस कुमार सुमन (चनपटिया, मोतिहारी) एवं मुसाफिर हवारी (चनपटिया, मोतिहारी) के रूप में की गई है। इनके पास से लूट की 23 सोने की अंगूठी, छह सोने का मंगलसूत्र और एक सोने की ब्रासलेट सहित नकद 13,820 रुपये बरामद किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 23 जून की शाम बोकारो जिले के चास थाना अंतर्गत आस्था ज्वेलर्स में हुए लगभग पांच करोड़ रुपये की लूट की घटना हुई थी। बिहार एसटीएफ को जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट में शामिल अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है। सभी अपराधकर्मियों से पूछताछ जारी है तथा लूटे गए शेष बचे आभूषणों को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तार राहुल पटेल उर्फ डायमंड पर पटना जिले के चौक एवं बेउर थाना में पहले भी मामला दर्ज है।
यह भी पढ़ें-

मतदाता सूची पारदर्शी तरीके से बनती है : महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने साझा किया डेटा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें