29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामानीले ड्रम में मिली एक और लाश!

नीले ड्रम में मिली एक और लाश!

बदबू से खुला राज़, लोगों ने की पुलिस को सूचना

Google News Follow

पंजाब के लुधियाना में एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में सड़ी-गली हालत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली है। मृतक की गर्दन और दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जो की हत्या की पुष्टी करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने ड्रम से आ रही तेज़ बदबू की शिकायत पुलिस से की। जब पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम खोला गया, तो एक प्लास्टिक की बोरी में लिपटी हुई लाश निकली। लाश की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया। थाना प्रभारी (SHO) कुलवंत कौर ने बताया, “शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन हालत काफी सड़ी हुई है। ऐसा लगता है कि मृतक प्रवासी है, चेहरों की बनावट से अनुमान लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।”

पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्रम बिल्कुल नया था, जिससे ये शक गहराया है कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। पुलिस ने लुधियाना के 42 ड्रम बनाने वाली फैक्ट्रियों की लिस्ट तैयार की है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “ड्रम नया है, इसलिए यह भी देखा जा रहा है कि इसे किसने और कब खरीदा। हत्या की योजना के तहत ही शव को इस तरह छुपाया गया होगा।”

घटना स्थल के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें सिटी सर्विलांस कैमरे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और ट्रांसपोर्ट रूट के कैमरे शामिल हैं। साथ ही, कुछ संदिग्ध गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी चिह्नित किए गए हैं।

घटना स्थल के आसपास बड़ी संख्या में प्रवासी लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। SHO कुलवंत कौर ने कहा:
“कई ड्रम कंपनियों और आसपास रहने वाले प्रवासियों से पूछताछ की जा रही है। हर कोण से जांच की जा रही है।” लुधियाना जैसे औद्योगिक शहर में प्रवासियों की बड़ी तादाद है, और इस तरह की घटनाएं सामाजिक और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करती हैं। शव की स्थिति, नई सामग्री, और रस्सी से बंधे अंग — सब कुछ एक सुनियोजित अपराध की ओर इशारा करता है।

अब निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV से मिलने वाले सुराग पर हैं, जो इस रहस्यमयी हत्या के पीछे छुपे चेहरे को बेनकाब कर सकते हैं। बता दें की कुछ सप्ताह पूर्व मेरठ के कुप्रसिध्द मामले में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छुपा दिया। पड़ोसियों को बदबू आने पर मामला सामने आया। मुस्कान की बच्ची के शब्द थे—“पापा ड्रम में हैं।” इस कुप्रसिद्ध केस के चलते नीले ड्रम की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार होते रही।

यह भी पढ़ें:

भारत-चीन के बीच तनाव कम करने वाला 4-सूत्रीय फॉर्मूला आखिर क्या है ?

चीन की चाल बेपर्दा होते ही राजनाथ सिंह ने हाथ से छोड़ी कलम, हस्ताक्षर करने से किया इनकार!

ट्रंप का बड़ा ऐलान: अगली ‘बहुत बड़ी डील’ भारत के साथ होगी !

न्यूयॉर्क के नए भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर से क्यों नफ़रत करते है मुस्लिम चरमपंथी?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें