28.7 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाहिमाचल के हरिपुर पहुंची दीप्ति नवल ने अपनी 'दुनिया' से मिलाया!

हिमाचल के हरिपुर पहुंची दीप्ति नवल ने अपनी ‘दुनिया’ से मिलाया!

दीप्ति नवल ने 1978 में 'श्याम बेनेगल' की फिल्म 'जुनून' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जिसके ठीक एक साल बाद, उन्होंने सुरेश ओबेरॉय के साथ फिल्म 'एक बार फिर' में मुख्य भूमिका निभाई।

Google News Follow
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ‘दीप्ति नवल’ इन दिनों हिमाचल की वादियों में घूम रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को प्राकृतिक सुंदरता की झलक भी दिखाई।

दरअसल, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एप्रीकॉट (खुबानी) से लदे बगीचे की झलक दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहती नजर आ रही है, “यह रहे पहाड़, यह मेरा बगीचा, ये देखिए एप्रीकॉट से लदे पेड़, और यह वह जगह है जहां मैं रोजाना वर्कआउट करती हूं।” उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “नग्गर के पास हरिपुर में आर्ट स्टूडियो में, हां, मैं हिमाचल में हूं।”

‘चश्मे बद्दूर’ की अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं; वह अक्सर अपनी पिछली फिल्मी जिंदगी को संजोते हुए वर्तमान की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले, अभिनेत्री ने अपनी मां की एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की थी और इसे कैप्शन दिया, “मां, तुम्हें याद करते हुए….यहां इस शांत पहाड़ी पर बैठी हूं-मुझे याद है जब मैं अपना छोटा-सा स्टूडियो बना रही थी, तब आप मेरे साथ आराम से बैठकर मेरा काम शुरू होने का इंतजार कर रही थीं। उस समय मैंने अपनी मनपसंद काली किन्नौरी शॉल में आपकी यह तस्वीर खींची थी। यह तस्वीर अभी भी मेरे पास, मेरे साथ है।”

दीप्ति नवल ने 1978 में ‘श्याम बेनेगल’ की फिल्म ‘जुनून’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। जिसके ठीक एक साल बाद, उन्होंने सुरेश ओबेरॉय के साथ फिल्म ‘एक बार फिर’ में मुख्य भूमिका निभाई। फारूक शेख के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी प्रतिष्ठित है; इस जोड़ी ने ‘चश्मे बद्दूर’, ‘साथ साथ’, ‘किसी से ना कहना’, ‘कथा’, ‘रंग बिरंगी’, और ‘फासले’ जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय किया था।

अभिनेत्री दीप्ति नवल को स्क्रीन पर आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘गोल्डफिश’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने मां का किरदार निभाया था, जो डिमेंशिया से जूझ रही थी। वहीं, कल्कि कोचलिन ने उनकी बेटी का किरदार निभाया था।

बता दें, लंदन में शूट हुई फिल्म ‘गोल्डफिश’ मेमोरी, म्यूजिक, मेंटल हेल्थ और आइडेंटिटी से संबंधित है। पूषन कृपलानी द्वारा निर्देशित फिल्म भारतीय-ब्रिटिश-अमेरिकी प्रोडक्शन पावरहाउस दीप्ति नवल, कल्कि कोचलिन और रजित कपूर को एक साथ लाती है, जिसमें यूके के कुछ कलाकार भारती पटेल, गॉर्डन वार्नेके, रविन गनात्रा और शनाया रफत शामिल हैं।

स्प्लेंडिड फिल्म्स प्रोडक्शन, अमित सक्सेना द्वारा निर्मित, यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को भारत और अमेरिका के कई शहरों में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।

यह भी पढ़ें-

बीडब्ल्यूएफ यूएस ओपन : तन्वी और आयुष ने उलटफेर कर फाइनल में बनाई जगह!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें