28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर!

पुर्तगाल के लिस्बन की अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री जोआकिम मिरांडा सरमेंटो के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।

Google News Follow
वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई (शनिवार) तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

वे वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग से भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। स्पेन के सेविले में अपनी यात्रा के दौरान वे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित फाइनेंसिंग फॉर डेवलपमेंट की चौथी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगी और भारत की ओर से एक वक्तव्य देंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री सेविले में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस फोरम लीडरशिप समिट में भाग लेंगी और मुख्य भाषण देंगी। इस समिट का विषय ‘फ्रॉम एफएफडी4 आउटकम टू इंप्लीमेंटेशन: अनलॉकिंग द पोटेंशियल ऑफ प्राइवेट कैपिटल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ रखा गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण जर्मनी, पेरू और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ मंत्रियों और यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) की अध्यक्ष नादिया कैल्विनो से मुलाकात करेंगी।

पुर्तगाल के लिस्बन की अपनी यात्रा के दौरान, केंद्रीय वित्त मंत्री की पुर्तगाल के वित्त मंत्री जोआकिम मिरांडा सरमेंटो के साथ द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।

इसके अलावा, वे प्रमुख निवेशकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगी।

रियो डी जेनेरियो में वित्त मंत्री भारत के गवर्नर के रूप में न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की 10वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगी और ब्रिक्स वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में भी भाग लेंगी।

एनडीबी बैठकों के हिस्से के रूप में, वित्त मंत्री सीतारमण ‘बिल्डिंग अ प्रीमियर मल्टीलेटेरल डेवलपमेंट बैंक फॉर द ग्लोबल साउथ’ पर एनडीबी फ्लैगशिप गवर्नर्स सेमिनार के दौरान एक संबोधन भी देंगी।

मंत्रालय के अनुसार, एनडीबी बैठकों के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया और रूस के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मजबूत घरेलू मांग, सामान्य मानसून और मौद्रिक सहजता के कारण वित्त वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि देखे जाने की संभावना है।

 
यह भी पढ़ें-

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन जब्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें