30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाएलन से ख़फ़ा ट्रंप ने उड़ाया मस्क की 'अमेरिका पार्टी' का मज़ाक!

एलन से ख़फ़ा ट्रंप ने उड़ाया मस्क की ‘अमेरिका पार्टी’ का मज़ाक!

तीसरी पार्टी बनाने को बताया 'बकवास और भ्रमित करने वाला' कदम

Google News Follow

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क की नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ की जमकर आलोचना की है। उन्होंने इस कदम को “बकवास” और “भ्रम पैदा करने वाला” बताते हुए कहा कि तीसरी पार्टी बनाना अमेरिका की राजनीति में काम नहीं करता। ट्रंप ने यह टिप्पणी रविवार (6 जुलाई) को न्यू जर्सी के मोरिस्टाउन से व्हाइट हाउस लौटते वक्त एयरफोर्स वन में चढ़ने से पहले पत्रकारों से की।

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि तीसरी पार्टी शुरू करना हास्यास्पद है। इससे सिर्फ भ्रम बढ़ता है। वह (मस्क) इससे मज़े कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है यह पूरी तरह से बेकार है। तीसरी पार्टियां कभी काम नहीं करतीं।”

इसके बाद ट्रंप ने Truth Social पर एक तीखा पोस्ट करते हुए लिखा, “मुझे देखकर दुख हो रहा है कि एलन मस्क पूरी तरह ‘पटरी से उतर चुके हैं’, और पिछले पांच हफ्तों में वे एक ‘ट्रेन हादसे’ जैसे हो गए हैं। वह तीसरी पार्टी शुरू करना चाहते हैं, जबकि अमेरिकी प्रणाली इसके लिए बनी ही नहीं है। तीसरी पार्टियां सिर्फ अराजकता और अव्यवस्था फैलाने का काम करती हैं – और हमारे पास पहले से ही कट्टर वामपंथी डेमोक्रेट्स की वजह से वह काफी है, जिन्होंने अपना आत्मविश्वास और अपना दिमाग खो दिया है!”

ट्रंप ने आरोप लगाया कि मस्क ने उन्हें NASA के प्रशासक पद के लिए अपने मित्र जैरेड आइज़ैकमैन को नामित करने के लिए विशेष आग्रह किया था, लेकिन जब मस्क ने ट्रंप प्रशासन में विशेष सरकारी कर्मचारी की भूमिका से इस्तीफा दे दिया, तो यह नामांकन वापस ले लिया गया।

इस राजनीतिक विवाद के बीच, ट्रंप के पूर्व वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राजनीति से दूर रहकर अपने व्यवसायों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब एलन सरकार में सक्रिय थे, तो टेस्ला जैसे उनके ब्रांड को नुकसान हुआ। उनके निवेशकों और कंपनी बोर्डों ने चाहा कि वह व्यवसाय पर वापस लौटें। मुझे नहीं लगता कि वे मस्क की पार्टी शुरू करने की घोषणा से खुश होंगे।”

बेसेंट ने DOGE (Department of Government Efficiency) का भी ज़िक्र किया, जिसे मस्क ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में कुछ समय के लिए संभाला था। बेसेंट ने कहा कि डोज के कठोर बजट कटौती और छंटनी जैसे कदम बेहद अलोकप्रिय साबित हुए थे।

गौरतलब है कि मस्क ने शनिवार देर रात और रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘अमेरिका पार्टी’ की घोषणा की थी। उन्होंने ट्रंप पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ट्रंप देश को बड़े टैक्स और खर्च योजनाओं के ज़रिए दीवालिया कर रहे हैं।

एलन मस्क की नई पार्टी को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है। ट्रंप जहां इसे गंभीरता से नहीं ले रहे, वहीं मस्क का दावा है कि अमेरिका को अब पारंपरिक दो-दलीय व्यवस्था से बाहर निकलने की ज़रूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘अमेरिका पार्टी’ 2024 की चुनावी दौड़ में कोई भूमिका निभा पाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें:

धर्मांतरण और जनसंख्या असंतुलन पर सीएम धामी का सख्त रुख।

भारत की ओर से खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू!

वर्ल्ड बॉक्सिंग कप: साक्षी ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक, अब तक जीते 11 !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें