29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटगृह मंत्री अमित शाह की तुलना बिश्नोई से करना पूरी तरह अनुचित...

गृह मंत्री अमित शाह की तुलना बिश्नोई से करना पूरी तरह अनुचित : रामदास आठवले! 

रामदास अठावले ने कहा, "मेरा मानना है कि ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।

Google News Follow

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि असली बिश्नोई तो अमित शाह हैं। इस पर आठवले ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया है।

आईएएनएस से बात करते हुए रामदास अठावले ने कहा, “मेरा मानना है कि ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है। अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी तुलना बिश्नोई से करना बिल्कुल गलत है।” उन्होंने कहा कि संजय राउत हमेशा ऐसे ही बयान देते रहते हैं। वे कहते रहते हैं कि ‘जब हमारी सरकार आएगी’। उन्होंने 2024 में भी यही कहा था और आज भी वही कह रहे हैं।

रामदास आठवले ने कहा, “अगर आप अपनी सरकार लाना चाहते हैं तो आपको कोशिश करने का पूरा हक है लेकिन सिर्फ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन से सरकार नहीं बदली जा सकती।

उद्धव ठाकरे ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के आंदोलन का समर्थन किया है, ठीक है अगर वे उनके आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “आंदोलन से सत्ता परिवर्तन नहीं होता है क्योंकि यह बांग्लादेश नहीं भारत है। यहां केवल चुनाव से ही सत्ता परिवर्तन होता है, आंदोलन से नहीं।”

वहीं, महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाओं पर भी रामदास आठवले ने बयान दिया। शिवसेना का कहना है कि पार्टी का विस्तार किया जाएगा और बहुत जल्द एकनाथ शिंदे फिर से सीएम बनेंगे।

इस पर आठवले ने कहा कि महायुति में कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, “अच्छी बात है, हमारे महायुति गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं क्योंकि भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं जबकि एकनाथ शिंदे की पार्टी ने 57 सीटें जीती हैं।”

रामदास आठवले ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ढाई साल तक मुख्यमंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। वे एक अच्छे नेता हैं जो ऑटो-रिक्शा चलाने से आगे उठकर शिवसेना के जरिए मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने उन्हें ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद दिया था।

उन्होंने कहा, “अगर उनकी पार्टी के नेता चाहते हैं कि शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनें, तो उनका ऐसा कहना स्वाभाविक है। यह अच्छी बात है कि वे भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि एकनाथ शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बन सकें।”

यह भी पढ़ें-

SBI के ग्राहकों का डेटा लीक!

दिल्ली एयरपोर्ट पर भगवंत मान को 3 घंटे रोका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें