30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'चुनावी फायदे के लिए बदलते हैं गठबंधन', शिवसेना यूबीटी पर भड़के उदय...

‘चुनावी फायदे के लिए बदलते हैं गठबंधन’, शिवसेना यूबीटी पर भड़के उदय सामंत!

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती।  

Google News Follow

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने गुरुवार को विपक्ष और खासकर उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष के बदलते रुख और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

उदय सामंत ने संजय राऊत पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि यूबीटी को अब इंडिया गठबंधन की जरूरत नहीं रही, यह दर्शाता है कि वह पार्टी केवल राजनीति में इस्तेमाल करती है और फिर छोड़ देती है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें इंडिया गठबंधन की जरूरत थी, इसलिए साथ रहे। अब महानगरपालिका चुनाव सामने हैं, तो उन्हें मनसे की जरूरत लग रही है, तो अब उनके साथ हो लिए।

सामंत ने आरोप लगाया कि यही अवसरवादी सोच उनके और उद्धव गुट के बीच अलगाव की सबसे बड़ी वजह बनी। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमेशा स्थिर और स्पष्ट विचारधारा की राजनीति की है, न कि सुविधा के अनुसार गठबंधन करने की।

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती।

इस घटना का हम समर्थन नहीं करते। लेकिन, इसका दूसरा पक्ष भी है। संजय गायकवाड ने कैंटीन में खराब खाने के खिलाफ आवाज उठाई थी, जो आम विधायक और कर्मचारियों का भी मुद्दा है। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि कोई कानून हाथ में ले।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर सख्त नाराजगी जताई है और स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रस्तावित जनसुरक्षा विधेयक पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उदय सामंत ने कहा कि यह बिल राज्य की जनता के हित में है। विपक्ष इसे लेकर बेवजह डर और भ्रम फैला रहा है। जब यह बिल सदन में पेश होगा, तब सरकार पूरे तथ्यों के साथ पक्ष रखेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह विधेयक आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है, न कि किसी के अधिकारों को दबाने के लिए।

यह भी पढ़ें-

महाकाल सवारी में गड़बड़ी करने वाले उज्जैन में नहीं रह पाएंगे: शर्मा! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें