29.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियासावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती​!

सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती​!

सावन सोमवार के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन में भक्तों की भीड़ उमड़ी​|​बाबा का राजाधिराज स्वरूप में खास श्रृंगार किया गया​|​ फिर भस्म आरती हुई​|​ 

Google News Follow

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सावन महीने का पहला सोमवार है| इस पावन अवसर पर तड़के 2:30 बजे भगवान श्री महाकाल के पट खोले गए​|​ सबसे पहले भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया​|​ फिर पुजारियों ने बाबा का राजाधिराज स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया​|​ 

इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई​|​ फिर भव्य भस्म आरती का आयोजन हुआ​|​ इस दिव्य आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और बाबा के दर्शन का लाभ किए​| सावन महीने में बाबा महाकाल को बेलपत्र चढ़ाने और जलाभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है​|​ 

पहले सोमवार की विशेष भस्म आरती में प्रोटोकॉल से जुड़े श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम भक्तों के लिए भी विशेष दर्शन व्यवस्था की गई थी​​|​ आम श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर आसान दर्शन की सुविधा दी गई​|​ 

महाकाल मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विशेष प्रबंध किए​|​ मंदिर परिसर और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है​|​ साथ ही श्रद्धालुओं को भस्म आरती के बाद प्रसाद स्वरूप में पोहे का नाश्ता भी दिया गया​|​ आज शाम को बाबा महाकाल चंद्रमोलेश्वर रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे​|​

इस भव्य सवारी में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है​|​ सुरक्षा के लिए प्रशासन ने 1500 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए हैं​|​ ड्रोन कैमरों से भी पूरे रास्तों पर निगरानी की जाएगी​|​ वहीं पूरे सवारी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं​|​ सावन के इस पवित्र महीने में बाबा महाकाल के दर्शन का सौभाग्य पाने के लिए लाखों भक्त उज्जैन पहुंच रहे हैं​|​ प्रशासन हर स्तर पर उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए मुस्तैद है​|​ 

​यह भी पढ़ें-

‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, हाई कोर्ट ने लगाई थी अस्थायी रोक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें