29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमक्राईमनामारॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ जारी!

रॉबर्ट वाड्रा ईडी के सामने पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ जारी!

इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से रॉबर्ट वाड्रा को समन जारी किया गया था।​ 

Google News Follow
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और जानेमाने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। उनसे ब्रिटिश हथियार सलाहकार संजय भंडारी से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई।
वाड्रा का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जा रहा है। 56 वर्षीय वाड्रा को एजेंसी ने पिछले महीने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने विदेश यात्रा के कारण अपने समन को स्थगित करने का अनुरोध किया था।
केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे तीन अलग-अलग धन शोधन मामलों में पूछताछ कर रही है, जिनमें यह मामला भी शामिल है। अन्य दो मामले भूमि सौदों में कथित अनियमितताओं से संबंधित हैं। 63 वर्षीय भंडारी 2016 में आयकर विभाग की ओर से दिल्ली में छापेमारी के तुरंत बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।
​ 
इससे पहले पिछले महीने वे ईडी की ओर से समन भेजे जाने के बाद भी पेशी के लिए नहीं आए थे। इसकी वजह उनका विदेश में होना बताया गया था। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए वाड्रा को अपने दफ्तर बुलाया था। मामला ब्रिटेन के रहने वाले हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा है। मामले की जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

वाड्रा से ईडी ने अप्रैल में तीन दिन लगातार पूछताछ की थी। ये पूछताछ हरियाणा में 2008 की एक जमीन डील में कथित गड़बड़ियों से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। रॉबर्ट वाड्रा ईडी की जांच के तहत कुल तीन मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे हुए हैं।

संजय भंडारी एक हथियार डीलर हैं जो 2016 में दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद लंदन भाग गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश अदालत ने भारत सरकार की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें भंडारी के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद भंडारी को भारत लाने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।​ ईडी ने 2023 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।

इसमें आरोप लगाया गया है कि भंडारी ने 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के निर्देशानुसार रिनोवेट कराया। एजेंसी का दावा है कि इस रिनोवेशन के लिए पैसा वाड्रा ने दिया था। रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी लंदन में कोई भी प्रॉपर्टी नहीं है। उन्होंने इन आरोपों लेकर कहा कि उन्हें राजनीतिक मकसद के तहत परेशान किया जा रहा है।
 
​यह भी पढ़ें-

सावन के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें