27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान में पोलियो संकट: 20 जिलों की सीवेज में वायरस की पुष्टि,...

पाकिस्तान में पोलियो संकट: 20 जिलों की सीवेज में वायरस की पुष्टि, अब तक 13 मामले दर्ज!

पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया, लेकिन इसमें 60,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया।

Google News Follow

पाकिस्तान एक बार फिर पोलियो संकट की गिरफ्त में आता दिख रहा है। देश के 20 जिलों से लिए गए सीवेज सैंपल्स में पोलियो वायरस (WPV1) की पुष्टि हुई है, जबकि 2025 में अब तक 13 मामलों की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। यह जानकारी नेशनल रेफरेंस लैबोरेटरी के डेटा के आधार पर ARY न्यूज ने दी है। जानकारी के अनुसार 8 मई से 17 जून के बीच लिए गए कम से कम 13 सैंपल्स Wild Poliovirus Type 1 (WPV1) के लिए पॉजिटिव पाए गए। ये सैंपल्स लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, सिंध, बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के विभिन्न जिलों से लिए गए थे।

सिंध प्रांत से सबसे अधिक संक्रमित सैंपल्स की रिपोर्ट आई है—10 जिलों में 14 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। लाहौर में तीन केस की पुष्टि हुई है, वहीं इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा के चार जिलों में भी वायरस की मौजूदगी दर्ज की गई। बलूचिस्तान के मस्तुंग, खुज़दार और सिबी जिलों में भी वायरस के सैंपल्स मिले हैं। इसके अलावा PoJK के मीरपुर में भी वायरस के साक्ष्य पाए गए हैं।

जहां एक ओर वायरस का फैलाव चिंता का विषय है, वहीं दूसरी ओर लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर हिचकिचाहट इस संकट को और गंभीर बना रही है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया, लेकिन इसमें 60,000 से अधिक लोगों ने वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया—जिनमें से अकेले कराची में 39,000 लोग शामिल थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ARY न्यूज को बताया, “हम सिर्फ वायरस से नहीं, बल्कि गलत सूचना और अविश्वास से भी लड़ रहे हैं।”

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पोलियो मुख्यतः संक्रमित पानी या खाद्य पदार्थों के ज़रिए फैलता है और यह लकवा या मृत्यु तक का कारण बन सकता है। चूंकि इसका कोई इलाज नहीं है, टीकाकरण ही एकमात्र सुरक्षा उपाय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी लगातार चेतावनी दे रहा है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कई बार ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक देना बेहद आवश्यक है।

वायरस के शहरी और ग्रामीण सीवेज तंत्र में दोबारा दिखने के बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि अब पाकिस्तान को पोलियो के खिलाफ लड़ाई में वायरस के प्रसार और वैक्सीन हिचकिचाहट—दोनों से एक साथ निपटना होगा। अगर स्थिति पर तुरंत और सख्त नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह पोलियो का उन्मूलन करने की अब तक की सारी कोशिशों पर पानी फेर सकता है।

यह भी पढ़ें:

बीबीसी ने माना: ‘गाज़ा डॉक्युमेंट्री थी प्रोपेगेंडा’, हमास अधिकारी के बेटे को किया था शामिल !

छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार नक्सलवादियों की संख्या हो चुकी ३ हजार!

छांगुर बाबा के गिरोह ने नाबालिग लड़की का करवाया बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें