31.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाछत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार नक्सलवादियों की संख्या हो चुकी ३...

छत्तीसगढ़: आत्मसमर्पण करने वाले और गिरफ्तार नक्सलवादियों की संख्या हो चुकी ३ हजार!

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

Google News Follow

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें जल्द ही देश से निर्वासित (डिपोर्ट) किए जाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी की आत्मसमर्पण करने और गिरफ्तार होने वाले नक्सलियों की संख्या मिलाकर करीब 3000 हो चुकी है।

इस कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स (STF) को सक्रिय किया गया है। साथ ही, लोगों को जागरूक करने और ऐसी गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया, “अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए STF द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और जहां भी ऐसे लोग पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

मीडिया से बात करते हुए विजय शर्मा ने नक्सलियों द्वारा जारी पत्र में किए गए दावे पर भी प्रतिक्रिया दी। पत्र में नक्सलियों ने कहा था कि पिछले एक साल में 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, “यह कोई गंभीर विषय नहीं है। वास्तव में इससे कहीं ज्यादा संख्या में उनके साथी गिरफ्तार हुए हैं। केवल मारे गए नक्सलियों की बात नहीं है, बल्कि आत्मसमर्पण करने और गिरफ्तार होने वालों की संख्या मिलाकर करीब 3000 हो चुकी है।”

बीजापुर जिले में हाल ही में हुए आईईडी धमाके पर भी उपमुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब यह सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है। “आईईडी से न सिर्फ ग्रामीण हताहत हो रहे हैं, बल्कि सुरक्षा बलों को भी भारी खतरा झेलना पड़ रहा है। इस खतरे को खत्म करने के लिए आईईडी डिटेक्शन और डिफ्यूज़ करने की तकनीकों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं।”

ज्ञात हो कि बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल हुए थे। सरकार अब नक्सलवाद के खिलाफ बहुस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें अवैध घुसपैठ रोकना, आईईडी खतरों से निपटना और आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करना प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें:

लव जिहाद : “हिंदू लड़कियों से संबंध बनाना हमारे लिए नेक काम है।”

बीबीसी ने माना: ‘गाज़ा डॉक्युमेंट्री थी प्रोपेगेंडा’, हमास अधिकारी के बेटे को किया था शामिल !

छांगुर बाबा के गिरोह ने नाबालिग लड़की का करवाया बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें