24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापूरी तरह सफल रहा थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अभियान​!

पूरी तरह सफल रहा थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अभियान​!

अंतरिक्ष यान के सौर पैनल सुचारू रूप से तैनात हो गए और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा। इसके बाद, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन परिसर से मिलेगा और डॉक करेगा।

Google News Follow
चीन ने वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।​ सुबह 5:34 बजे, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान को लेकर लॉन्ग मार्च 7 याओ-10 वाहक रॉकेट चीन के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। लगभग 10 मिनट बाद, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया और पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया।
इसके बाद, ​अंतरिक्ष यान के सौर पैनल सुचारू रूप से तैनात हो गए और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा। इसके बाद, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन परिसर से मिलेगा और डॉक करेगा।चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कक्षा में उपयोग की जाने वाली सामग्री, प्रणोदक, परीक्षण उपकरण और अन्य सामग्रियों से भरा हुआ है।

यह मिशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश करने के बाद चौथा कार्गो आपूर्ति मिशन है, परियोजना की स्थापना के बाद से 36वां प्रक्षेपण मिशन है और वाहक रॉकेटों की लॉन्ग मार्च श्रृंखला की 584वीं उड़ान है।

​यह भी पढ़ें-

नोएडा: ‘ग्राइंडर’ ऐप से ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया, 4 गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें