28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुड"भारत में बढ़ते कॉन्सर्ट कल्चर के साथ बेहतर सुविधाओं की जरूरत"

“भारत में बढ़ते कॉन्सर्ट कल्चर के साथ बेहतर सुविधाओं की जरूरत”

आज इंडिपेंडेंट म्यूजिक का दौर तेजी से बढ़ रहा है और उनका खुद का प्लेटफॉर्म पारंपरिक लोक कलाकारों जैसे मंगणियार और घुमंतू जनजातियों को पहचान दिलाने में सहायक बना है।

Google News Follow

मशहूर गायक कैलाश खेर ने भारत में तेजी से बढ़ते कॉन्सर्ट कल्चर को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि भीड़ तो खूब होती है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि कॉन्सर्ट में शामिल लोग मस्ती और जोश में इतने खो जाते हैं कि वे सार्वजनिक शौचालय जैसी जरूरी चीजों की अनदेखी कर देते हैं। कैलाश खेर ने कहा कि समय के साथ लोगों की सोच जब कला और अच्छी शिक्षा के जरिए आगे बढ़ेगी, तब इन सुविधाओं पर ध्यान देना शुरू होगा। उन्होंने इसे एक गंभीर समस्या बताया और कहा, “तरक्की सिर्फ मिसाइल और बारूद से नहीं होती, बल्कि समाज में जागरूक और समझदार लोगों की संख्या से होती है।”

बॉलीवुड और नॉन-फिल्म संगीत के बीच फर्क पर उन्होंने कहा कि वह म्यूजिक को किसी श्रेणी में नहीं बांटते। उन्होंने बताया कि आज इंडिपेंडेंट म्यूजिक का दौर तेजी से बढ़ रहा है और उनका खुद का प्लेटफॉर्म पारंपरिक लोक कलाकारों जैसे मंगणियार और घुमंतू जनजातियों को पहचान दिलाने में सहायक बना है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए सकारात्मक संकेत है।

जब उनसे पूछा गया कि कई भारतीय सिंगर्स पश्चिमी संगीत की नकल क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने इसे ‘रटे-रटाए’ बोलों की तरह बताया और कहा कि यही वजह है कि उन्होंने ‘कैलाश खेर एकेडमी फॉर लर्निंग आर्ट’ (KKALA) की शुरुआत की है। यह एकेडमी न केवल संगीत सिखाने का काम करती है, बल्कि स्कूलों तक पहुंचकर बच्चों की मानसिक सेहत पर भी काम करती है। खेर के अनुसार, आज के समय में पैरेंट्स, शिक्षक और बच्चे सभी दबाव में हैं, लेकिन कोई समाधान की दिशा में नहीं सोच रहा। उन्होंने कहा, “कला का मतलब सिर्फ गाना या नाचना नहीं, बल्कि समझ, असलीपन और अपनी अलग पहचान को सामने लाना है। केकेएएलए का मकसद बच्चों को तनाव से मुक्त कर एक खुशहाल और मानसिक रूप से मजबूत पीढ़ी बनाना है।”

यह भी पढ़ें:

एपस्टीन को मोसाद एजेंट बताना झूठ और बदनामी: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री

सीरिया के स्वैदा में इजरायली एयरस्ट्राइक !

‘कोल्हापुरी चप्पल डिज़ाइन चुराने’ के आरोप में प्राडा के खिलाफ दायर याचिका खारिज!

“पहलगाम हमलें के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना हमारा लक्ष्य”:- SCO में एस जयशंकर की सख्ती !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें