30 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमक्राईमनामाकल्याण-डोंबिवली में दो महिलाओं से ‘गैस अपडेट’ के नाम पर 4 लाख...

कल्याण-डोंबिवली में दो महिलाओं से ‘गैस अपडेट’ के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी

Google News Follow

Related

एलपीजी सिलेंडरों की कमी के बीच साइबर ठगी के मामले सामने आए है। कल्याण-डोंबिवली इलाके में दो महिलाएं ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गईं, जहां ठगों ने खुद को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) का कर्मचारी बताकर उनसे लगभग 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार (13 मार्च) को इस घटना की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़ित महिलाओं को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को गैस वितरण कंपनी का प्रतिनिधि बताया। कॉल करने वाले ने महिलाओं से कहा कि उन्हें गैस से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी और इसके लिए उनके मोबाइल फोन पर एक एपीके (APK) फाइल डाउनलोड कर उसे खोलने और उसमें मांगी गई जानकारी भरने को कहा।

महिलाओं द्वारा निर्देशों का पालन करने के बाद कुछ ही समय में उनके बैंक खातों से लगभग 4 लाख रुपये की रकम डेबिट हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे के अनुसार, इस मामले में डोंबिवली पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब मुंबई महानगर क्षेत्र के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी की खबरें सामने आ रही हैं।

दौरान सरकार की ओर से प्रेस कांफेरेंस में अफवाहों को ख़ारिज किया है। सरकार ने कहा है की ईंधन आपूर्ति 100 प्रतिशत जारी है।

इसके अलावा रायगढ़ जिले और नवी मुंबई के 20 प्रतिशत से अधिक होटलों ने भी 11 मार्च तक एलपीजी की कमी के कारण अपने संचालन बंद कर दिए। होटल व्यवसायियों का आरोप है कि बाजार में गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केट में 3,000 रुपये या उससे अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जो सामान्य कीमत से काफी ज्यादा है।

होटल संगठनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पर्याप्त एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि और अधिक कारोबार बंद होने से रोका जा सके और इस क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें:

47 करोड़ की अवैध सिंथेटिक ड्रग और 3.5 टन रसायन जब्त, दो गिरफ्तार

अनिल अंबानी समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 581 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

“जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो हम बहुत पैसा कमाते हैं”, डोनाल्ड ट्रंप का बयान

30 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचे दो बड़े जहाज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें