30.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमधर्म संस्कृति“कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे ज़्यादा”: सपा विधायक

“कांवड़ यात्रा में शिवभक्त कम, गुंडे ज़्यादा”: सपा विधायक

इक़बाल महमूद ने कहा, “इनकी करतूतों का फल इन्हें परलोक में भी भुगतना पड़ेगा।”

Google News Follow

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के विधायक इक़बाल महमूद ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि “कांवड़ यात्रा में अब शिवभक्तों से ज़्यादा गुंडे शामिल हो चुके हैं।” संभल से विधायक महमूद ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि ऐसे अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए।

मेरठ में स्कूली बस पर हमला और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए सपा विधायक ने कहा, “जो लोग कांवड़ यात्रा के नाम पर गुंडागर्दी और तोड़फोड़ कर रहे हैं, वे शिवभक्त नहीं हैं। उनका स्थान जेल में है। इन्हें धार्मिक यात्रा की आड़ में समाज में भय फैलाने का हक़ नहीं दिया जा सकता।” इक़बाल महमूद ने कहा, “इनकी करतूतों का फल इन्हें परलोक में भी भुगतना पड़ेगा।”

कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। मेरठ में पिछले हफ्ते एक स्कूल बस को इसलिए तोड़ डाला गया क्योंकि वह कथित तौर पर कुछ कांवड़ियों से टकरा गई थी। वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि गुस्साए कांवड़िये बस में चढ़ गए, चालक को पीटा और बस की खिड़कियां व शीशे तोड़ डाले। इसी तरह, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर हुए विवाद में कांवड़ियों ने सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी। इस मामले में सात कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, ढाबों और स्टॉल्स पर तोड़फोड़, नामपट्टी पर आपत्ति, और लाठी-डंडों से लैस होकर सड़क पर हंगामा करने जैसी घटनाएं भी रिपोर्ट हुई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कांवड़ियों पर डंडा, त्रिशूल, हॉकी स्टिक और इस प्रकार के अन्य हथियार लेकर चलने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, साइलेंसर रहित मोटरसाइकिलों के प्रयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक असुविधा को कम किया जा सके।

हालांकि इन सबके बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा, “कांवड़ियों को बार-बार मीडिया ट्रायल का शिकार बनाया जाता है। उन्हें गुंडा और आतंकवादी कहा जाता है। यह मानसिकता भारत की सांस्कृतिक परंपरा का अपमान है। अधिकांश कांवड़िये अनुशासन में रहते हैं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हैं।”

इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता की सोशल मीडिया पर आलोचनाओं से घिरे है। आलोचकों ने कहा है की इक़बाल महमूद सनातन धर्म के प्रति उनकी दूषित मानसिकता जाहिर कर रहें है।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया ओबामा की गिरफ्तारी का वीडियो!

सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार; गिरफ्तार आरोपी कांग्रेस का युवा नेता !

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: 18 साल बाद हाईकोर्ट से सभी 12 दोषी बरी !

ईरान और ‘ई3’ देशों के बीच इस्तांबुल में 25 जुलाई को परमाणु वार्ता

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें