29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामासॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार; गिरफ्तार आरोपी कांग्रेस का...

सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बलात्कार; गिरफ्तार आरोपी कांग्रेस का युवा नेता !

पीड़िता चुप रहने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

Google News Follow

ओडिशा कांग्रेस की छात्र इकाई के अध्यक्ष उदित प्रधान को पुलिस ने एक 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में रविवार (20 जुलाई )रात उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोप है कि उदित प्रधान ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में उसका यौन शोषण किया और बाद में धमकी भी दी। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि यह घटना इस साल 18 मार्च को हुई थी। उसके मुताबिक, वह अपने दो दोस्तों के साथ भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन इलाके में उदित प्रधान से मिली थी। इसके बाद सभी लोग प्रधान की गाड़ी से नयापल्ली स्थित एक होटल गए।

होटल में जहां बाकी लोग शराब पी रहे थे, वहीं युवती ने शराब पीने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे एक सॉफ्ट ड्रिंक ऑफर की, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि उस ड्रिंक को पीने के बाद वह चक्कर महसूस करने लगी और घर जाने की बात कही, लेकिन उसे वहां से जाने नहीं दिया गया।

शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद पीड़िता बेहोश हो गई और जब होश आया तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उदित प्रधान ने पीड़िता चुप रहने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह डर और सामाजिक दबाव के कारण तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। लेकिन जब उसने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया तो मंचेश्वर पुलिस ने उसी रात कार्रवाई करते हुए उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मंचेश्वर थाने के बाहर लगभग 50 लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसमें आरोपी के परिवार के सदस्य और छात्र कांग्रेस के समर्थक शामिल थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए और थाने के आसपास आवाजाही को सीमित कर दिया।

इस घटना ने कांग्रेस की छात्र इकाई पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के एक राज्यस्तरीय नेता पर ऐसे गंभीर आरोप लगना कांग्रेस की छवि के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले पर क्या रुख अपनाती है — विशेष रूप से तब जब आरोपी संगठन में शीर्ष पद पर रहा है।

यह भी पढ़ें: 

झारखंड: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगलों से बरामद हुए 14 शक्तिशाली आईईडी!

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू, पेश किए जाएंगे 8 नए विधेयक!

कांग्रेस का अंतर्गत विवाद चौराहे पर; शशि थरूर अब हमारे नहीं रहे

डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया ओबामा की गिरफ्तारी का वीडियो!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें