26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाभारत-पाक सीजफायर और पहलगाम हमले पर सरकार से सवाल करेंगे राउत!

भारत-पाक सीजफायर और पहलगाम हमले पर सरकार से सवाल करेंगे राउत!

यह देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। भारतीय सेना ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

Google News Follow
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मानसून सत्र को लेकर कहा है कि विपक्ष की यह जिम्मेदारी है कि वह सदन के अंदर सरकार से ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत-पाक सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमले सहित देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे।

संजय राउत ने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर किन परिस्थितियों में भारत को सीजफायर का फैसला लेना पड़ा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्थता की बात लगातार कर रहे हैं, इसमें कितनी सच्चाई है?

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि मानसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होनी चाहिए। यह देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। पहलगाम में हमारी माताओं-बहनों का सुहाग उजाड़ा गया। भारतीय सेना ने बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

राउत ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में वोटर वेरिफिकेशन कर रोहिंग्या पकड़ लिए जाते हैं। इतना समय बीतने के बाद पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकी क्यों नहीं पकड़े गए? सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा।

राउत ने कहा कि जब हमारी भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह कर रही थी तो सीजफायर का फैसला क्यों लिया गया?

राउत ने तर्क दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न जाने कितनी बार यह कह चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता कराई। ट्रंप के मध्यस्थता वाले बयान पर सरकार से सवाल तो पूछा ही जाएगा। सदन के अंदर सरकार को बताना चाहिए कि ट्रंप सच बोल रहे हैं या फिर झूठ।

संजय राउत ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री को लेकर कहा कि जिस राज्य में 700 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की, उस राज्य के कृषि मंत्री मोबाइल में वीडियो गेम खेलते हैं और मुख्यमंत्री उस मंत्री का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र में चार मंत्री हनीट्रैप स्कैंडल में फंस गए हैं। इनके विधायक और सांसद भी फंस गए हैं। विधानसभा में सीएम झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने फडणवीस पर तंज कसते हुए कहा कि बड़ी कुर्सी पर आप बैठे हैं तो क्या आपको झूठ बोलने का लाइसेंस मिल गया है।

यह भी पढ़ें-

आशा भोसले ने अनूप जलोटा को खिलाए घर के बने कबाब!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें