29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाढाका हादसा: ट्रेनिंग विमान स्कूल से टकराया, 19 की मौत, 70 घायल!

ढाका हादसा: ट्रेनिंग विमान स्कूल से टकराया, 19 की मौत, 70 घायल!

विमान के टकराने के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। टीवी फुटेज में इमारत से काले धुएं और आग की लपटें उठती दिखीं। बचाव दल ने घायलों को छह अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।

Google News Follow
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा क्षेत्र में सोमवार को वायुसेना का एक चीन निर्मित F-7 प्रशिक्षण विमान मिलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया।
हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक घायल हो गए। इस भीषण हादसे में अपनी जान गवांने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार ने मंगलवार को एक दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है।

विमान के टकराने के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। टीवी फुटेज में इमारत से काले धुएं और आग की लपटें उठती दिखीं। बचाव दल ने घायलों को छह अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।

बांग्लादेश वायुसेना ने पुष्टि की कि विमान ने दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही समय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि पायलट विमान से बाहर निकल सका या नहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड और सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। कई छात्रों को जलन और खून से लथपथ हालत में स्कूल से बाहर भागते देखा गया। एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 से 40 वर्ष की आयु के कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।

एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर सेना के जवानों ने घायलों को रिक्शा और अन्य वाहनों से अस्पताल भेजा। शुरुआती बचाव कार्य स्कूल के स्टाफ और शिक्षकों ने किया।

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने हादसे को राष्ट्रीय शोक की घड़ी बताया और सभी प्रभावितों को सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर विदेश से डॉक्टर बुलाए जाएंगे और घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा।

अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव अभियान में सहयोग करने और घायलों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से रक्तदान और चिकित्सा सहयोग की भी अपील की।

बर्न और प्लास्टिक सर्जरी संस्थान ने आपातकालीन हेल्पलाइन 01949043697 जारी की है।

गौरतलब है कि इसी साल मई में म्यांमार की वायुसेना का एक F-7 लड़ाकू विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है, जिससे चीन निर्मित रक्षा उपकरणों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

 
यह भी पढ़ें-

भारत-पाक सीजफायर और पहलगाम हमले पर सरकार से सवाल करेंगे राउत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें