29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाभारत-इंडोनेशिया का ‘गरुड़ शक्ति’ युद्धाभ्यास शुरू

भारत-इंडोनेशिया का ‘गरुड़ शक्ति’ युद्धाभ्यास शुरू

जंगल में जंग से लेकर एयर असॉल्ट तक की ट्रेनिंग

Google News Follow

भारत और इंडोनेशिया के स्पेशल फोर्सेज का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ का 11वां संस्करण शुरू हो गया है. यह सैन्य अभ्यास 27 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक इंडोनेशिया के बान्युवांगी में आयोजित किया जा रहा है. इसमें दोनों देशों के विशेष सैन्य बल जंगल में ऑपरेशन, एयर असॉल्ट और कॉम्बैट ट्रेनिंग के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में युद्ध कौशल का अभ्यास करेंगे.

इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट की स्पेशल फोर्सेज के जवान हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, इंडोनेशिया की ओर से वहां की स्पेशल फोर्सेज के सैनिक शामिल हुए हैं. अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के स्पेशल फोर्सेज के बीच आपसी समझ, सहयोग और संयुक्त ऑपरेशन करने की क्षमता को बढ़ाना है. यह रणनीतिक साझेदारी और विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

युद्धाभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ के दौरान जवानों को अलग-अलग परिस्थितियों में सैन्य ऑपरेशन करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसमें जंगल में विशेष सैन्य ऑपरेशन करने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें बाधाओं को पार करना, सटीक निशानेबाजी, पर्वतीय युद्ध प्रशिक्षण, एयर असॉल्ट और कठिन परिस्थितियों में मुकाबला करने की क्षमता और युद्ध कौशल विकसित करने पर जोर रहेगा.

इसके अलावा, दोनों देशों के सैनिक हथियारों, सैन्य उपकरणों और ऑपरेशन से जुड़ी रणनीतियों का अनुभव भी साझा करेंगे. अभ्यास के अंतिम चरण में एक विशेष सत्यापन अभ्यास यानी वैलिडेशन एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी. इसमें वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियां तैयार कर दोनों देशों के सैनिकों की सहनशक्ति, आपसी तालमेल और ऑपरेशनल तैयारियों को परखा जाएगा.

‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण संयुक्त सैन्य अभ्यास है. इसके जरिए दोनों देशों की स्पेशल फोर्सेज को प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने और संयुक्त अभियानों की क्षमताओं को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है. इस युद्धाभ्यास से भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. भारत और इंडोनेशिया का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़ शक्ति’ का 10वां संस्करण 3 से 12 दिसंबर 2025 के बीच विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय, बकलोह, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था.

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश में सैलून संचालक हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें