29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिप्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण को बताया 'असाधारण'

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण को बताया ‘असाधारण’

ऑपरेशन महादेव और सिंदूर की सफलता को सराहा

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (29 जुलाई) को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘ऑपरेशन महादेव’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दिए गए भाषण की सराहना करते हुए उसे असाधारण करार दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा की अपनी महत्वपूर्ण स्पीच में गृह मंत्री अमित शाह जी ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर पूरे विस्तार से जानकारी साझा की है। आतंक के खिलाफ इन अभियानों ने कायर आतंकियों के सफाए में काफी अहम भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में उन्होंने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार के प्रयासों पर भी पूरी गंभीरता से अपनी बात रखी है।”

अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे, के तुरंत बाद इस ऑपरेशन की योजना शुरू कर दी गई थी। यह एक संयुक्त अभियान था जिसमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। 29 जुलाई को हुए इस ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें प्रमुख लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सुलैमान और उसके साथी अफगान व जिब्रान शामिल थे। शाह ने बताया कि आतंकियों की सटीक पहचान के लिए मानव स्रोतों और चश्मदीदों की मदद ली गई जिन्होंने पहलगाम हमले के समय इन आतंकियों को देखा था।

गृह मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि चीनी अल्ट्रा-एनक्रिप्टेड कम्युनिकेशन डिवाइस के सक्रिय होने से आतंकियों की लोकेशन का पता चला। 22 जुलाई को मिले संकेतों के आधार पर भारतीय सेना की 4 पैरा यूनिट, आईबी, सीआरपीएफ और जेके पुलिस ने मिलकर दाचिगम जंगल में इन्हें घेर कर मुठभेड़ में ढेर किया। चंडीगढ़ फॉरेंसिक लैब में हुए बैलिस्टिक टेस्ट में पुष्टि हुई कि आतंकियों से बरामद हथियार—एक M9 कारबाइन और दो AK-47 रायफलें—वही थीं जिनसे बेसरन घाटी में 22 अप्रैल को हमला हुआ था।

शाह ने लोकसभा को यह भी याद दिलाया कि इससे पहले 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इन कार्रवाइयों से पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को गहरी चोट पहुंची।

ऑपरेशन महादेव के बाद पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिजनों ने सेना और सरकार की सराहना की। हादसे में मारे गए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा, “हमारी सेना और जवानों ने जान की परवाह किए बिना इन आतंकियों को मार गिराया, उन्हें सलाम है। ऐसे जांबाजों को सम्मानित किया जाना चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दोनों के संबोधनों से स्पष्ट है कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। ‘ऑपरेशन महादेव’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की सुरक्षा नीति में निर्णायक परिवर्तन का संकेत दिया है और साथ ही यह भी दिखाया है कि आतंक का जवाब अब सटीक, सख्त और समय पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

ताजमहल की खूबसूरती देख अवाक रह गईं अनन्या पांडे, बोलीं- वाह ताज!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ गेम चेंजर साबित हुआ है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह!

स्मृति शेष : बिष्णुपद मुखर्जी का चिकित्सा में अमूल्य योगदान आज भी यादगार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें