28.3 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियाफातिमा सना शेख ने माधवन को बताया पसंदीदा को-स्टार!

फातिमा सना शेख ने माधवन को बताया पसंदीदा को-स्टार!

फातिमा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से माधवन के साथ कुछ मजेदार और यादगार पलों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैडी और फैटी… मेरे सबसे पसंदीदा को-स्टार!”

Google News Follow
अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के एक्टर आर माधवन उनके पसंदीदा को-स्टार हैं। माधवन की तारीफ करते हुए फातिमा ने उन्हें ‘सबसे अच्छा इंसान’ भी बताया।

फातिमा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से माधवन के साथ कुछ मजेदार और यादगार पलों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैडी और फैटी… मेरे सबसे पसंदीदा को-स्टार!”

फातिमा ने पोस्ट में माधवन को शूटिंग आसान और मजेदार बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

फातिमा ने लिखा, “आपके विनम्र और उदार स्वभाव ने पूरी शूटिंग को आसान और मजेदार बना दिया।”

फातिमा, माधवन की मां के ‘सांबर मसाला रेसिपी’ और हर सुबह दी जाने वाली ‘परफेक्ट फिल्टर कॉफी’ के लिए भी आभार जताती नजर आईं। साथ ही उन्होंने सेट पर अक्सर गुलाब जामुन लाने के लिए भी माधवन को धन्यवाद कहा।

‘आप जैसा कोई’ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसे करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने बनाया है।

11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म में आर. माधवन संस्कृत प्रोफेसर श्रीरेणु त्रिपाठी की भूमिका में हैं, जबकि फातिमा सना शेख एक बिंदास फ्रेंच टीचर मधु बोस के किरदार में हैं।

यह फिल्म श्रीरेणु और मधु की प्रेम कहानी को दिखाती है, जो सामाजिक रूढ़ियों के बीच पनपती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘आप जैसा कोई’ के अलावा फातिमा, अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ में नजर आईं।

4 जुलाई को रिलीज हुई ‘मेट्रो… इन दिनों’ आधुनिक रिश्तों की मुश्किलों को पर्दे पर उतारती है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म साल 2007 में आई अनुराग बसु की ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ की सीक्वल है।

यह भी पढ़ें-

बाघों के होने का मतलब सही सलामत हैं जंगल : रणदीप हुड्डा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें