29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सविजडन ने भारत की चुनी ऑल टाइम टेस्ट टीम, इस खिलाड़ी को शामिल...

विजडन ने भारत की चुनी ऑल टाइम टेस्ट टीम, इस खिलाड़ी को शामिल न कर चौंकाया!  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

नई दिल्ली। क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली पत्रिका विजडन ने आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से अपनी ऑल टाइम भारतीय टेस्ट इलेवन का चयन किया है। इस टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया गया है। लिस्ट में सलामी बल्लेबाजों महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर और टेस्ट स्पेशलिस्ट राहुल द्रविड़ को भी शामिल किया गया है। जबकि टीम के मिडिल ऑर्डर में तीसरे और चौथे नंबर के लिए चेतेश्वर पुजारा और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को रखा गया है। वहीं, पांचवें नंबर पर कप्तान विराट कोहली को शामिल किया गया। विजडन ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर सभी को चौका दिया है।

विजडन ने विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत को चुनाहै।टीम में सातवें नंबर पर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव को चुना गया है। हैरानी वाली बात यह है कि विजडन ने इस टीम में तीन स्पिनरों को चुना है, जिसमें अनिल कुंबले,रविंद्र जडेजा और आर अश्विन का नाम शामिल है।

टीम में अन्य स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह चुना गया है।विजडन ने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर सभी को चौका दिया है। वीरेंद्र सहवाग को अपने अंदाज खेलने के लिए मशहूर हैं।

इस तरह है विजडन की ऑलटाइम भारतीय टेस्ट टीम: सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), कपिल देव, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह।

बता दें कि बता भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी. जहां 18-22 जून के बीच उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है।इसके बाद इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलेगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें