29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामारक्षाबंधन से पहले नोएडा में 365 किलो मिलावटी रसगुल्ला नष्ट!

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में 365 किलो मिलावटी रसगुल्ला नष्ट!

जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने एकत्र किए गए हैं, जांच के दौरान खराब गुणवत्ता पाए जाने पर 365 किलो छेना रसगुल्ला और 90 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया।  

Google News Follow
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र जनपद में शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 13 खाद्य नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच हेतु लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान खराब गुणवत्ता पाए जाने पर 365 किलो छेना रसगुल्ला और 90 किलो मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आज तीन टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता और अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर 63 स्थित वृंदावन स्वीट्स से बर्फी व लड्डू का नमूना लिया।

वहीं, छिजारसी स्थित संजय की छेना रसगुल्ला निर्माणशाला से छेना रसगुल्ला का नमूना एकत्र कर शेष 365 किलो रसगुल्ला को नष्ट कर दिया गया।

दूसरी टीम, जिसमें मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा और मालती शामिल थे, उन्होंने जेवर और जहांगीरपुर क्षेत्र में स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों से घेवर के 5 नमूने एकत्र किए। जांच के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता की गहनता से पड़ताल की गई।

तीसरी टीम में शैलेंद्र कुमार पांडेय, ओपी सिंह और विजय बहादुर पटेल शामिल थे। उन्होंने सालारपुर भंगेल स्थित बीकानेर स्वीट्स से पेड़ा, सेक्टर 82 स्थित कान्हाभोग से रसगुल्ला और सोरखा सेक्टर 115 स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज से बूंदी लड्डू, मोहन बर्फी व बेसन रोल के नमूने लिए। जांच के दौरान बूंदी लड्डू में फंगस तथा मोहन बर्फी के खराब पाए जाने पर 65 किलो लड्डू और 25 किलो बर्फी को तत्काल नष्ट कराया गया।

खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूने अब लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। रक्षाबंधन जैसे त्योहारी अवसर पर मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
यह भी पढ़ें-

न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: हैनरी का जलवा, मेजबान 125 पर ढेर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें