बताया जाता है कि शिक्षक भर्ती के लिए टीआरई-4 के पहले एसटीईटी आयोजित करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र आज पटना पहुंचे और आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए।
पटना कॉलेज से निकले छात्रों का जुलूस जैसे ही जेपी गोलंबर के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक कई बार प्रदर्शकारी छात्रों को सड़क से हटने को कहा गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए।
कुछ प्रदर्शनकारी जब आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। स्थिति बेकाबू होने लगी तो लाठी के बल पर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
प्रदर्शकारी छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया है, जिनमें डोमिसाइल नीति लागू करने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन, जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक टीईटी परीक्षा पास नहीं की है, वे इस अवसर से वंचित रह जाएंगे। छात्रों का कहना है कि पहले सरकार एसटीईटी की परीक्षा ले, जिससे इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं भी टीआरई दे सकें।
प्रर्दशनकारी छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में शिक्षक की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं हैं जो टीईटी पास नहीं हैं। उन्हें भी टीआरई-4 में मौका मिले, इसके लिए एसटीईटी कराना अनिवार्य है।
जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका खारिज!



