27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमराजनीति“कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की...

“कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं।”

राजनाथ सिंह, ट्रंप पर साधा निशाना

Google News Follow

Related

भोपाल में बीईएमएल (BEML) की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तेज़ रफ्तार प्रगति पर गर्व जताते हुए कहा कि देश को वैश्विक महाशक्ति बनने से कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष किया और कहा, “कुछ लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं, उन्हें भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं।”

राजनाथ सिंह ने यह प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने के ऐलान के संदर्भ में दी। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें भारत के उत्पादों को विदेशी बाज़ारों में महंगा बनाकर उसकी प्रतिस्पर्धा घटाने की कोशिश कर रही हैं, ताकि भारत की प्रगति पर असर पड़े। लेकिन भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे यह साफ है कि “हम जल्द ही महाशक्ति बनने जा रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और हम लगातार आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कोई भी वैश्विक शक्ति भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं पाएगी।

इससे पहले रायसेन में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हम किसी का धर्म पूछकर नहीं मारते, हम कर्म देखकर मारते हैं और हमने कर्म देखकर मारा।”

यह भी पढ़ें:

सीएम योगी के विजन और गऊ माता की कृपा से यूपी बनेगा ट्रिलियन इकोनॉमी!

राहुल गांधी सिर्फ तमाशा कर रहे, उनके पास सबूत नहीं : चिराग पासवान!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि को दी श्रद्धांजलि!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें