27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमधर्म संस्कृतिकब है नरसिंह जयंती, क्या पूजा का तरीका

कब है नरसिंह जयंती, क्या पूजा का तरीका

Google News Follow

Related

दैत्‍यराज राजा हिरण्‍यकश्‍यप का वध करने के लिए भगवान विष्‍णु ने चौथी बार धरती पर अवतार लिया था। उन्होंने नरसिंह का अवतार लेकर अपने भक्‍त प्रहलाद की रक्षा की थी। भगवान विष्णु ने वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को नरसिंह अवतार लिया था। इस वजह से इन दिन को नरसिंह जयंति के रूप में मनाया जाता है। इस साल नरसिंह जयंती 25 मई के दिन है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप से अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए आधा नर और आधा सिंह का अवतार लिया था, इसीलिए उनके इस अवतार को नरसिंह अवतार कहते हैं। नरसिंह अवतार को दक्षिण भारत में वैष्‍णव संप्रदाय के लोग संकट के समय रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजते हैं। उनकी जयंती बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान नरसिंह शक्ति और पराक्रम के देवता माने जाते हैं।
नरसिंह जयंति के दिन भगवान नरसिंह का व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन व्रत रखने वाले व्‍यक्ति को सभी जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खूब सुख-समृद्धि मिलती है। 25 मई के दिन, मंगलवार को नरसिंह जयंती है। इस दिन सायंकाल पूजा का शुभ समय दोपहर 4 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। भगवान नरसिंह की फोटो के सामने दीपक जलाकर लाल फूल चढ़ाएं और प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद भगवान को अपनी मनोकामना बता कर भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें। मध्य रात्रि में इन मंत्रों का जाप करना सबसे शुभ माना जाता है। नरसिंह जयंति के दिन केवल फलाहार करें और अगले दिन किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-वस्त्र का दान करके ही व्रत खोलें।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें