29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमदेश दुनियाफर्रुखाबाद में गंगा उफानी, जलस्तर खतरे से ऊपर, सौ गांव डूबे​!

फर्रुखाबाद में गंगा उफानी, जलस्तर खतरे से ऊपर, सौ गांव डूबे​!

स्थानीय निवासी पवन सिंह ने बताया कि कस्बे की 200 से अधिक दुकानें प्रभावित हैं और कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर 137.50 मीटर पर पहुंच गया है। जिले के करीब 100 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र अमृतपुर का राजेपुर कस्बा है, जहां मुख्य बाजार में 2 फीट तक पानी भर गया है।

पिछले चार दिनों से लगभग 200 दुकानों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोग और व्यापारी बाढ़ से परेशान हैं, क्योंकि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उन्हें बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

राजेपुर के मुख्य बाजार में सड़कों पर घुटनों तक पानी बह रहा है। राजेपुर तिराहे से फर्रुखाबाद, बदायूं और डबरी जाने वाले मार्गों पर भी पानी की तेज धार है। सड़कों पर गड्ढों के कारण बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है। राजेपुर थाने के अंदर भी पानी घुस गया है, जिससे पुलिस प्रशासन को भी परेशानी हो रही है।

कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास पानी की तेज धार बह रही है, जहां लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सावधानी से निकल रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की समस्या विकराल हो गई है। राजेपुर और आसपास के गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिसके कारण लोग मोबाइल चार्ज करने तक में असमर्थ हैं। मोबाइल नेटवर्क की कमी ने संचार को और कठिन बना दिया है।

स्थानीय निवासी पवन सिंह ने बताया कि कस्बे की 200 से अधिक दुकानें प्रभावित हैं और कई दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया है।

किराना दुकानदार मनोज कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण ग्राहक नहीं आ पा रहे, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप है। दुकानदारों का अनुमान है कि प्रतिदिन 10 से 12 लाख रुपये का व्यापारिक नुकसान हो रहा है।

ग्राम चित्रकूट के बुद्धपाल ने बताया कि उनके गांव में कमर से ऊपर पानी भरा है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप के ऊपर पानी की तेज धार के कारण यातायात बंद है। बिजली न होने से मोबाइल चार्जिंग के लिए बैटरी वाले चार्जर खरीदने पड़ रहे हैं।

ग्रामीण शिवशरण ने कहा कि गांव से निकलना मुश्किल है और बाजार में भी पानी भरा होने से जरूरी सामान खरीदना चुनौतीपूर्ण हो गया है। बाढ़ के पानी के कारण बीमारियों का डर भी सता रहा है।

वहीं, रानीपुर के अशोक नगर मोहल्ले में स्थिति और गंभीर है। कई परिवार छतों पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि घरों के चारों ओर तेज धार वाला पानी बह रहा है, जिससे छोटे बच्चों को बाहर निकालना खतरनाक है।

जरूरी सामान लाने के लिए पुरुषों को जोखिम उठाकर बाजार जाना पड़ता है। लोगों ने शिकायत की कि प्रशासन की ओर से कोई मदद या निरीक्षण नहीं हुआ है।

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव उपायों की मांग की है। बाढ़ के पानी को निकालने और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो व्यापार और जनजीवन पर और गंभीर असर पड़ सकता है।

​यह भी पढ़ें-

आरएसएस राष्ट्रवादी और सांस्कृतिक संगठन है, बोले भाजपा सांसद चंद्रवंशी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें