29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमक्राईमनामा"अरे तो चाकू थोड़ी मारना होता है...अंडरग्राउंड हो जाओ, चैट डिलीट कर...

“अरे तो चाकू थोड़ी मारना होता है…अंडरग्राउंड हो जाओ, चैट डिलीट कर दो!”

अहमदाबाद चाकूबाजी की घटना से चौंकाने वाले खुलासे

Google News Follow

अहमदाबाद के एक निजी स्कूल के हाल ही में नौवीं कक्षा के एक मुस्लिम छात्र ने किसी बात पर बहस के बाद दसवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद, गुस्साए अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बुधवार (20 अगस्त) को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल में तोड़फोड़ की। इस बीच, पुलिस की प्राथमिक जाँच में आरोपी और उसके दोस्त के बीच हुई बातचीत का खुलासा हुआ है, जिसमें लड़के ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बातचीत से यह भी पता चला है कि उसने अपने सीनियर पर चाकू से हमला क्यों किया।

पुलिस को मिली चैट इस प्रकार है, दोस्त: भाई, क्या तुमने कुछ किया आज ?,
आरोपी: हाँ।
दोस्त: भाई तुमने चाकू मारा था?,
आरोपी: तेको  किसने बताया?,
दोस्त: कॉल कर एक मिनट, कॉल पर बात करते है।
आरोपी: नहीं, नहीं।
मैं अपने भाई के साथ हूँ।
उसे नहीं पता कि आज क्या हुआ।
दोस्त: वह (पीड़ित) मर चुका है।

फिर आरोपी ने पूछा कि तुम्हें इस घटना के बारे में कैसे पता चला। दोस्त ने बताया कि रास्ते में मिले एक परिचित ने यह जानकारी दी।

आरोपी: उससे (उस कॉमन फ्रेंड से) कह दो कि मैंने उसे मार डाला। वह मुझे जानता है, अभी बताओ।
दोस्त: असल में क्या हुआ था?
आरोपी: ओह, उसने (पीड़ित ने) मुझसे पूछा, “तु  कौन है और क्या कर लेगा?”
दोस्त: ***** इसके लिए तुम किसी को चाकू नहीं मार सकते। तुम उसे मार सकते, मार नहीं डालना था।
आरोपी: अब जो हो गया वो हो गया
दोस्त: अपना ख्याल रखना। कुछ समय के लिए अंडरग्राउंड हो जाओ, अपनी चैट डिलीट कर दो। यह वाली
आरोपी: ठीक है।

मंगलवार (19 अगस्त) को ‘सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल’ के दसवीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया गया और बाद में रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह पीड़ित के परिवार, अन्य छात्रों के माता-पिता और सिंधी समुदाय के लोगों समेत सैकड़ों लोगों ने स्कूल परिसर में धावा बोल दिया और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें:

मासिक शिवरात्रि पर गुरु-पुष्य योग, जानें महादेव पूजन विधि!

1972 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम भारत की पर्यावरण सुरक्षा में मील का पत्थर!

संसद का मानसून सत्र आज होगा समाप्त!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें