36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबिजनेसब्लिंकइट पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

ब्लिंकइट पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

ब्लिंकइट सीईओ अलबिंदर ढिंडसा ने दी जानकारी

Google News Follow

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की बिक्री शुरू होते ही इसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त दिलचस्पी देखने को मिली. फोन 23 अक्टूबर को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट पर बिक्री के लिए आया और महज पांच मिनट में प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सभी यूनिट बिक गईं. ब्लिंकइट के सीईओ अलबिंदर ढिंडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी.

फिलहाल यह सुविधा सिर्फ दिल्ली-NCR में उपलब्ध कराई गई थी. कंपनी अब आने वाले कुछ हफ्तों में फोन का और स्टॉक लाने की तैयारी कर रही है, हालांकि शुरुआती बिक्री के लिए कितने फोन उपलब्ध कराए गए थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ब्लिंकइट के CEO Albinder Dhindsa के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह 8:15 बजे iPhone Duo को दिल्ली-NCR में ब्लिंकइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था. लॉन्च के पांच मिनट के भीतर ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी यूनिट बिक गईं. उन्होंने बताया कि कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में फोन का नया स्टॉक लाने की कोशिश कर रही है. अभी दूसरे शहरों में इसकी बिक्री शुरू होने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

iPhone Duo की कीमत कितनी है?

Apple iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 2,99,900 रुपये है. इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है. ब्लिंकइट it पर स्टॉक खत्म होने से पहले भी iPhone Duo को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी सामने आई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की रिटेल बिक्री शुरू होने से पहले ही भारत में पहले हफ्ते के लिए उपलब्ध स्टॉक की बुकिंग हो चुकी थी. Apple के मुंबई और नई दिल्ली स्थित स्टोर पर भी प्री-बुकिंग को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया की सामने आई थीं. भारत में इसकी प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू हुई. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि 16 अक्टूबर को बुकिंग शुरू होने के बाद भी स्टॉक खत्म हो गया था. अभी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को iPhone Duo की डिलीवरी जनवरी तक होगी.

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें